Sport : IND vs ENG 3rd T20I: भारत ने जीता टॉस, इंग्लैंड पहले करेगी बैटिंग, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव #INA

IND vs ENG 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20I मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, यानी इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है. रवि बिश्नोई प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए हैं. उनकी जगह प्रिंस यादव को मौका मिला है. 

टॉस जीतकर बॉलिंग करने के फैसले पर क्या बोले श्रेयस अय्यर?

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जब उनसे पिछले मैच में करीबी हार और गेंदबाजों के समर्थन पर के बारे में पूछा गया तो अय्यर ने कहा, “हां, मुझे लगता है कि वह बस एक छोटी सी चूक थी जिसे आप नियंत्रित नहीं कर सकते और आपको निश्चित रूप से अपने गेंदबाज का समर्थन करना चाहिए. वह थोड़ा ज्यादा सोच रहा है, लेकिन मुझे पता है कि हर कोई ऐसे दौर से गुजरता है. लेकिन लड़के वैसे भी जोश में हैं. मैंने उससे बात की. निश्चित रूप से, हर खिलाड़ी अपने जीवन में ऐसे दौर से गुजरता है. इसलिए, यह उसके लिए और टीम के लिए भी एक बड़ी सीख है. 

वहीं पिछले मैच की सकारात्मक बातें और पिच के बारे में पूछे जाने पर श्रेयस अय्यर ने कहा, “निश्चित रूप से, देखने से तो ऐसा लगता है कि यह एक खूबसूरत विकेट है और निश्चित रूप से एक तरफ गेंद छोटी है, इसलिए हम इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि वे कैसे बल्लेबाजी करते हैं. अय्यर ने कहा कि प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है. बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव को मौका मिला है. 

भारत और इंग्लैंड दोनों की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग. 

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस के दौरान क्या कहा?

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक से पूछा गया कि वो टॉस जीतते तो क्या फैसला करते. इस सवाल का जवाब देते हुए ब्रूक ने कहा, “सच कहूं तो हम थोड़े असमंजस में थे. मुझे खुशी है कि मैंने टॉस हारा, लेकिन हम बल्लेबाजी करना चाहते थे.” पिछले मैच में टीम के प्रदर्शन पर ब्रूक ने कहा, “हां, मुझे लगता है कि सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार था. मुझे लगता है कि हमने बेहतरीन फील्डिंग की और फिर गेंदबाजी भी बहुत अच्छी की, खासकर मध्य ओवरों में, जो एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें हम सुधार करना चाहते थे और फिर, बल्लेबाजी करके उनके सामने रन बनाना शानदार था.”

टीम इंडिया के लिए अहम है यह मैच

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से पीछे है. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में सीरीज में वापसी करने के लिए टीम इंडिया को इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी. इसके लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों, दोनों को कमाल करना होगा. 

यह भी पढ़ें:  संजू सैमसन को लेकर बड़ा अपडेट, इस कारण जिम्बाब्वे सीरीज से किया गया बाहर, BCCI के मास्टर प्लान का हैं हिस्सा

IND vs ENG 3rd T20I: भारत ने जीता टॉस, इंग्लैंड पहले करेगी बैटिंग, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button