Sport : IND vs ENG 3rd T20I: फिल साल्ट ने खेली 70 रनों की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 202 रनों का बड़ा लक्ष्य #INA

IND vs ENG 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20I मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट पर 201 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है. टीम इंडिया को जीत के लिए 202 रन बनाने होंगे. इंग्लैंड के लिए ओपनर फिल साल्ट ने 70 रनों की तूफानी पारी खेली. सैम करन ने आखिरी में नाबाद 41 रन बनाए. वहीं जोस बटलर ने 36 रन बनाए. वहीं टीम इंडिया के लिए हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए. एक विकेट अक्षर पटेल को मिली. भारतीय गेंदबाजों ने फिर निराश किया है. 

फिल सॉल्ट और जोस बटलर ने इंग्लैंड को दिलाई थी अच्छी शुरुआत

भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पारी का आगाज फिल सॉल्ट और जोस बटलर ने किया. दोनों ओपनर्स ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए साल्ट और बटलर के बीच 5.1 ओवर में 43 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर प्रिंस यादव ने बटलर को बोल्ड आउट कर पवेलियन भेजा. बटलर ने 21 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. 

हर्षित राणा ने लगातार लिए थे 2 विकेट

इसके बाद फिल सॉल्ट और कप्तान हैरी ब्रूक के बीच दूसरे विकेट के लिए एक छोटी साझेदारी हुई, जिसे प्रिंस यादव ने ब्रूक को आउट कर तोड़ा. हैरी ब्रूक ने 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 16 रन बनाए. इसके बाद 12वें ओवर में हर्षित राणा ने इंग्लैंड को 2 बड़े झटके दिए. हर्षित ने ओवर की पांचवीं गेंद पर जैकब बेथेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया. जैकब बेथेल ने 9 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 13 रन बनाए. फिर आखिरी गेंद पर हर्षित ने टॉम बैंटन को अपना शिकार बनाया. टॉम बैंटन खाता भी नहीं खोल पाए. 

फिल सॉल्ट ने खेली 70 रनों की तूफानी पारी

वहीं दूसरे छोर पर ओपनर फिल सॉल्ट एक शानदार पारी खेलकर आउट हुए. उन्हें अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा. साल्ट ने 44 गेंदों पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौका और 3 छक्का निकला. इसके बाद विल जैक्स के रूप में इंग्लैंड को छठां झटका लगा. जैक्स 7 गेंद पर 14 रन बनाकर रनऑउट हो गए. 

सैम करन ने शानदार पारी खेल टीम को 200 के पार पहुंचाया

वहीं सैम करन ने आखिरी में तूफानी पारी खेली और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. सैम करन ने 24 गेंदों पर नाबाद 41 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए. वहीं जोफ्रा ऑर्चर 5 रन बनाए. 

भारत और इंग्लैंड दोनों की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग. 

यह भी पढ़ें:  लॉर्ड्स का मैदान नया अध्याय लिखने के लिए तैयार, यहां पहली बार खेला जाएगा महिला टेस्ट मैच, भारत-इंग्लैंड की होगी भिड़ंत

IND vs ENG 3rd T20I: फिल साल्ट ने खेली 70 रनों की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 202 रनों का बड़ा लक्ष्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button