Sport : 'Dada' के फर्स्ट लुक में जर्सी उतारते दिखे राजकुमार राव, जानें इसके बाद सौरव गांगुली को क्यों झेलनी पड़ी थी आलोचना? #INA

Dada First Look: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) लंबे समय से टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं. अब 8 जुलाई को सौरव गांगुली के बर्थडे पर उनकी बायोपिक ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ (Dada: The Sourav Gangulay Story) का पहला लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है. जिसमें राजकुमार राव लॉर्ड्स वाला ऐतिहासिक मोमेंट रिक्रिएट करते दिखें.
कैसा है फिल्म का पोस्टर?
‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ के पहले पोस्टर में राजकुमार राव टीम इंडिया की जर्सी उतारकर जश्न मनाते दिखें. वहीं, पोस्टर के बैकग्राउंड में भारत का झंडा भी नजर आ रहे हैं. बता दें, ये वहीं मोमेंट है जब साल 14 जुलाई 2002 में नेट-वेस्ट ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को हरा दिया था. तब खुशी में जश्न मनाते हुए सौरव गांगुली ने अपनी जर्सी उतार दी है. हालांकि गांगुली के इस विनिंग गेस्चर पर बहुत बवाल हो गया था.
आखिर क्या था पूरा मामला?
दरअसल, 2002 में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच नेटवेस्ट सीरीज का फाइनल खेला गया था. तब 326 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और शानदार जीत दर्ज की. जैसे ही भारत ने मैच जीता, कप्तान सौरव गांगुली लॉर्ड्स की बालकनी में पहुंचे और अपनी टीम इंडिया की जर्सी उतारकर हवा में लहराने लगे. जिसके बाद ये तस्वीर कुछ ही मिनटों में क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित तस्वीरों में शामिल हो गई.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- ‘मुझसे शादी नहीं कर पातीं तो नार्सिसिस्ट…’, कुशाल टंडन ने एक्स गर्लफ्रेंड्स पर कसा तंज, डेटिंग लाइफ पर दिया बड़ा बयान
जर्सी उतारने की असल वजह
बता दें, गांगुली का ये सेलिब्रेशन अचानक नहीं था. दरअसल, इससे कुछ महीने पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने भारत को हराया था. तो उस मैच के बाद इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने मैदान पर अपनी टी-शर्ट उतारकर जीत का जश्न मनाया था. जिसके बाद गांगुली ने कई इंटरव्यू में बताया कि लॉर्ड्स में उनका जर्सी उतारना उसी घटना का जवाब था. उनके मुताबिक, वो दिखाना चाहते थे कि भारतीय टीम भी उसी अंदाज में जवाब देना जानती है.
सौरव गांगुली की हुई थी आलोचना
हालांकि, सौरव गांगुली का ये अंदाज हर किसी को पसंद नहीं आया. कई पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट विशेषज्ञों ने उनकी इस हरकत को ‘अनुचित’ बताया था. कुछ ट्रोलर्स का मानना था कि लॉर्ड्स जैसे ऐतिहासिक मैदान पर इस तरह का सेलिब्रेशन खेल भावना के खिलाफ था. मीडिया में भी इस मुद्दे पर कई दिनों तक बहस चलती रही और गांगुली के रवैये पर सवाल उठाए गए थे. हालांकि दूसरी ओर करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों ने गांगुली के इस अंदाज का सपोर्ट किया था. धीरे-धीरे ये पल भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार सेलिब्रेशन्स में शामिल हो गया.
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ (Dada: The Sourav Gangulay Story) फिल्म की बात करे तो इसका निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने ने किया है, इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है, गुलशन कुमार, भूषण कुमार, टी-सीरीज और DBL ने इसे पेश किया है और ये फिल्म लव फिल्म्स के बैनर तले बनी है. फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में हैं. हालांकि इनसे पहले ये फिल्म रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) को भी ऑफर हुई थी. वहीं, बता दें कि फिल्म 14 मई 2027 को रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- तवायफ थीं नीतू कपूर की मां और नानी, जानिए कैसे संघर्ष के दम पर बनीं बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस?
'Dada' के फर्स्ट लुक में जर्सी उतारते दिखे राजकुमार राव, जानें इसके बाद सौरव गांगुली को क्यों झेलनी पड़ी थी आलोचना?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,