Sport : Sourav Ganguly Birthday: 54 साल के हुए दादा, जन्मदिन के मौके पर जानें सौरव गांगुली के जीवन से जुड़ी ये दिलचस्प बातें और रिकॉर्ड #INA

Sourav Ganguly Birthday : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. कोलकाता के बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज दादा आज 54 साल के हो गए हैं. उन्होंने भारतीय क्रिकेटर्स से लेकर बीसीसीआई के अध्यक्ष का पद तक संभाला है. उन्होंने बतौर खिलाड़ी और कप्तान युवा प्लेयर्स का करियर बनाया और फिर बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में कई खिलाड़ियों को मौका दिया. टीम इंडिया का इस स्थिति तक पहुंचाने के लिए सौरव गांगुली का बड़ा हाथ है.
सौरव गांगुली ने तब टीम इंडिया को संभाला था, जब उस पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे. मोहम्मद अजहरुद्दीन को कप्तानी से हटाने के बाद गांगुली की कमान मिली थी. तब से उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, मोहम्मद कैप और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाया. आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें और रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं.
4️⃣2️⃣4️⃣ int’l matches 🙌
1️⃣8️⃣5️⃣7️⃣5️⃣ int’l runs 👏
3️⃣8️⃣ int’l hundreds 💯Here’s wishing former #TeamIndia Captain and former BCCI President Sourav Ganguly @SGanguly99 a very happy birthday 🥳 pic.twitter.com/ehIVoywdf6
— BCCI (@BCCI) July 8, 2026
सौरव गांगुली से जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें
सौरव गांगुली और डोना की लव स्टरी – सौरव गांगुली को अपने बचपन की दोस्त डोना से प्यार हो गया था. इन दोनों के परिवार पहले दोस्त थे लेकिन बाद में दोनों परिवारों में थोड़ा मनमुटाव हो गया. इस सबके बीच सौरव गांगुली के लिए डोना से शादी करना आसान नहीं रहा. सौरव के माता-पिता को डोना रॉय के डांस करने से एतराज था लेकिन इस कपल में अंत में दोनों परिवारों को मना लिया और 12 अगस्त, 1996 को शादी कर ली.
सौरव गांगुली की टीम से किया गया बाहर – सौरव गांगुली को साल 1992 में वेस्टइंडीज दौरे पर पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया था. इस दौरे पर मैच के दौरान गांगुली टीम के 12वें खिलाड़ी बने थे, इस दौरान उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों को मैदान पर जाकर पानी पिलाने से मना कर दिया था. इस रवैये के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ गया था. इसके 4 साल बाद उन्हें फिर से टीम इंडिया में मौका दिया गया था.
लॉर्ड्स की बालकनी वाला जश्न – सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 13 जुलाई 2002 को नेटवेस्ट सीरीज जीती थी. इसके बाद उन्होंने लॉर्ड्स की बालकनी में टी-शर्ट उतार कर उसे लहराने वाला उनका जश्न मनाया था, जो भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार जश्नों में शामिल हैं.
Happy Birthday . the ultimate DADA of Indian Cricket, Sourav Ganguly! 🎉
From building a fearless squad of match-winners . that iconic shirt-wave on the Lord’s balcony, your legacy is forever unmatched.
Thank you for the memories and the attitude! 🔥🏏#HappyBirthdayDada… pic.twitter.com/u5l2qd7NZG— Rajat Jain (@RajatJain) July 7, 2026
सौरव गांगुली के द्वारा बनाए गए शानदार रिकॉर्ड
गांगुली ने वर्ल्ड कप में खेली धमाकेदार पारी – भारतीय बल्लेबाज सौरव गांगुली ने 1999 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 183 रन की शानदार पारी खेली थी, जो आज भी वनडे विश्व कप के इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है.
गांगुली ने जीते लगातार 4 मैन ऑफ द मैच – सौरव गांगुली वनडे इतिहास में दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जो लगातार 4 मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं. दादा ने ये उपलब्धि 1997 में हासिल की थी. अब तक भारत के साथ-साथ दुनिया कोई भी अन्य बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया है.
– 11,363 ODI runs.
– 38 international hundreds.
– One of India’s most successful skippers and openers.
– Only . win 4 consecutive POTM awards in ODIs.
– The former president of the BCCI.
– The dada of Indian cricket.
– The prince of Kolkata.HAPPY BIRTHDAY, SOURAV GANGULY. pic.twitter.com/gppQtq0bGN
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 8, 2026
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ा स्कोर – सौरव गांगुली के नाम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज हैं. गांगुली ने 2000 में खेली गई चैंपियन ट्रॉफ्री में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से 117 रनों की पारी खेली थी.
गांगुली ने बनाया युवा खिलाड़ियों का करियर
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक इंटरव्यू में बताया कि, सौरव गांगुली ने उनके महेंद्र सिंह धोनी के लिए अपनी जगह छोड़ी थी. दरअसल, सौरव गांगुली ने सहवाग के लिए पहले ओपनिंग छोड़ी और फिर एमएस धोनी के लिए नंबर 3 का स्थान छोड़ दिया. धोनी नंबर 3 की बजाय 6 पर बल्लेबाजी करने आते तो वह इतने बड़े प्लेयर नहीं होते. वहीं गागुली ने कहा था कि, खिलाड़ी को जानने और समझने के लिए उसे बल्लेबाजी के लिए ऊपर भेजना होगा. खिलाड़ी नीचले क्रम में बल्लेबाजी करेगा तो पीछे रह जाएगा.
इस एक गलती ने खत्म किया गांगुली का करियर
भारत के कप्तान सौरव गांगुली से एक बड़ी गलती हुई कि, उन्होंने गलत आदमी पर भरोसा कर लिया, जिसने उनके क्रिकेट करियर को लगभग खत्म कर दिया. दरअसल, साल 2004 में टीम इंडिया को जॉन राइट के बाद कोच की तलाश थी. गांगुली ने बोर्ड के सामने ग्रेग चैपल का नाम रखा और वो टीम इंडिया के कोच बन गए. शुरूआत में गांगुली और चैपल के बीच सब सही चला लेकिन बाद में इन दोनों के बीच लड़ाई होने लगी. गांगुली और चैपल के बीच में मतभेद होना शुरू हो गया और ड्रेसिंग रूम से बातें बाहर आना शुरू हो गईं. इसके बाद टीम दो गुटों में बंट गई. टीम का लगातार खराब प्रदर्शन जारी रहा और गांगुली को अपना इस्तीफा कप्तानी से देना पड़ गया.
𝑻𝒉𝒆 𝑷𝒓𝒊𝒏𝒄𝒆 𝒐𝒇 𝑪𝒂𝒍𝒄𝒖𝒕𝒕𝒂. 𝑫𝒂𝒅𝒂 𝒐𝒇 𝑰𝒏𝒅𝒊𝒂𝒏 𝑪𝒓𝒊𝒄𝒌𝒆𝒕. 🎂❤️
To the man who built a team that stopped fearing the big stage, and gave Indian cricket the Bold template it still follows today. Happy birthday, Sourav Ganguly! 🥳💪#PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/kWMNDsCYuP
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) July 8, 2026
सौरव गांगुली का ये रिकॉर्ड कभी नहीं टूटेगा
सौरव गांगुली को 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए खरीदा और अपनी टीम का कप्तान बनाया. आईपीएल का पहला सीजन 2008 में हुआ. इस सीजन का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 18 अप्रैल 2008 को खेला गया था. इस मैच में केकेआर की टीम पहले बैंटिग करने के लिए आई थी. ऐसे में आईपीएल की पहली बॉल सौरव गांगुली ने खेली थी. अब सौरव गांगुली का आईपीएल की पहली बॉल खेलने का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सकता है. वहीं आरसीबी की ओर से प्रवीण कुमार ने आईपीएल की पहली गेंद डाली थी.
सौरव गांगुली का क्रिकेट करियर
| प्रारूप | मैच | पारी | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | शतक | अर्धशतक | विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 113 | 188 | 7212 | 239 | 42.20 | 16 | 35 | 32 |
| वनडे | 311 | 300 | 11363 | 183 | 41.00 | 22 | 72 | 100 |
ये भी पढ़ें : ‘वो इस सीरीज में वापसी नहीं कर सकते…’ संजू सैमसन को नहीं खिलाने पर गौतम गंभीर का बयान, हार पर बोली बड़ी बात
Sourav Ganguly Birthday: 54 साल के हुए दादा, जन्मदिन के मौके पर जानें सौरव गांगुली के जीवन से जुड़ी ये दिलचस्प बातें और रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,