यूपी – राम मंदिर चढ़ावा चोरी: गोपाल राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नई व्यवस्था लागू करने में करूंगा सहयोग, आरोप निराधार – INA

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य रहे गोपाल राव ने कहा कि ट्रस्ट की बैठक में वह आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके, चंपत राय और अनिल मिश्रा के खिलाफ लगाए जा रहे अन्य आरोप भ्रामक हैं।


Table of Contents

गोपाल राव ने बताया कि नैतिक आधार पर ट्रस्ट ने उनसे फिलहाल बैठकों से दूर रहने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। नई व्यवस्था बनने तक जरूरत पड़ने पर सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दानपात्र से चोरी की घटना के अलावा बाकी सभी बातें अफवाह हैं। ट्रस्ट ने बैठक में संबंधित अभिलेख और सामान सुरक्षित होने की जानकारी भी दी। आरोपियों पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पुलिस का विषय है और कानून के अनुसार कार्रवाई वही करेगी।

ये भी पढ़ें – चंपत राय से गोविंद देव की भेंट: दो घंटे बंद कमरे में चली बातचीत, मुलाकात के निकाले जा रहे कई मायने



ये भी पढ़ें – अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंचे एक्टर अनुपम खेर, चढ़ावा चोरी को लेकर दिया बयान

गोविंद देवगिरी से मिलने पहुंचे संत, गोपाल राव भी पहुंचे थे

राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी से मिलने के लिए रामनगरी के संतों का प्रतिनिधि मंडल वैदेही भवन पहुंचा हुआ है।  संत बंद कमरे में उनके साथ वार्ता कर रहे हैं। इसी बीच गोपाल राव भी यहां पहुंचे थे और गोविंद देवगिरी के साथ वार्ता की। माना जा रहा है कि कोषाध्यक्ष रामनगरी के संतों को साधने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के पुत्र यतींद्र मोहन मिश्रा भी पहुंचे। उन्हें एक रिक्त पद पर नए सदस्य के रूप में ट्रस्ट में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button