Sport : वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं बना पा रहे टीम इंडिया के लिए रन, क्या इस वजह के चलते नहीं चल रहा उनका बल्ला? #INA

Vaibhav Sooryavanshi : भारत के 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का पूरी दुनिया में बज बना हुआ था. उनका डेब्यू 4 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ करा दिया गया. वैभव सूर्यवंशी भारत की ओर से इंग्लैंड में खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया के क्रिकेट इतिहास में डेब्यू करने वाले ये सबसे कम उम्र का खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए बड़ी पारी क्यों नहीं खेल पा रहा है. वैभव के बल्ले से टीम इंडिया के लिए बड़े रन क्यों नहीं निकल रहे हैं. अब ये सवाल फैंस के मन में उठने लगे हैं. तो आइए आज इसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं.
वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक टीम इंडिया के सिर्फ 2 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान वो अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए आए हैं. वैभव पहले मैच में टीम इंडिया की ओर से पहले बैटिंग करने के लिए आए थे. इस मुकाबले में उन्होंने 10 बॉलों का सामना किया था और 2 छक्कों की मदद से 14 रन बनाए थे. वो रन सेट करते समय सिर्फ 14 रनों पर ढेर हो गए. इस मुकाबले में टीम इंडिया को 4 विकेट से हार मिली थी.
इसके बाद वैभव सूर्यवंशी अपना दूसरा मैच मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए उतरे थे. इस मुकाबले में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए आए. वैभव सूर्यवंशी के सामने रन चेज के दौरान 202 रनों का लक्ष्य था. ऐसे में इस मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 5 बॉल का सामना किया और उन्होंने 2 छक्कों की मदद से 13 रनों की पारी खेली. इस मुकाबले में टीम इंडिया 76 रनों पर ऑलआउट हो गई और 125 रनों से इंग्लैंड से करारी हार मिली.
𝐕𝐀𝐈𝐁𝐇𝐀𝐕, 𝐈𝐓 𝐒𝐇𝐎𝐔𝐋𝐃𝐍’𝐓 𝐁𝐄 𝐓𝐇𝐀𝐓 𝐄𝐀𝐒𝐘… 🤯
Pure box office stuff as #VaibhavSooryavanshi goes back-.-back over the ropes! 🙌#ENGvIND 3rd T20I 👉 Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/xAYaYZOD6v
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 7, 2026
वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 2 मैचों की 2 पारियों में टीम इंडिया के लिए 27 रन बना पाए हैं. इसके बाद भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि, वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए बड़ी पारी क्यों नहीं खेल पा रहे हैं. उनके बल्ले से बड़े रन क्यों नहीं निकल रहे हैं. तो आइए इसके बारे में हम आपको बताते हैं.
वैभव सूर्यवंशी से ज्यादा उम्मीदें
15 साल के इस बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से फैंस को ज्यादा उम्मीदे हैं. वो उम्मीद करते हैं कि वैभव हर मैच में रन बनाएंगे. उनके बल्ले से हर मैच में बड़ी पारी आएगी और वो टीम इंडिया को जीत दिलाएंगे. ये इसलिए भी है कि, उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट, इंडियन प्रीमियर लीग, इंडिया ए के लिए ऐसा करके दिखाया है. उन्होंने बड़ी-बड़ी और तूफानी पारियां खेली हैं. इसलिए फैंस को भी उनसे उम्मीद हैं. लेकिन अंत में वैभव सूर्यवंशी भी एक खिलाड़ी हैं. वो भी बतौर बल्लेबाज फ्लोप हो सकते हैं. उनका भी गलत शॉट खेलने के चलते विकेट जा सकता है. लेकिन फैंस को उनसे रन बनाने और उनका बल्ला चलने की इतनी आदत हो गई है, कि दो मैच में 27 रन बनाने के बाद भी फैंस चिंतित हैं कि वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से बड़ी पारी क्यों नहीं आ रही है.
Archer 🆚 Sooryavanshi
Jofra strikes! ☝️
Match Centre: https://t.co/ZWzBgf1rTw pic.twitter.com/Bd44HUbJZB
— England Cricket (@englandcricket) July 7, 2026
टीम में चल रहीं चीजों का प्रभाव
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से बड़ी पारी नहीं आने का करण टीम इंडिया में चल रहीं चीजें भी हो सकती हैं. वैभव अभी 15 साल के हैं. ऐसे में जब वो टीम में आयरलैंड दौरे पर आए तो उनको खेलने और डेब्यू की उम्मीद थी. उनको आयरलैंड में टीम में खेलने मौका नहीं मिला. इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में नहीं खिलाया गया. इस समय तक उन पर काफी दवाब बन चुका था कि, जब उनको मौका मिलेगा उन्हें रन बनाने होंगे. क्योंकि उनकी वजह से संजू सैमसन को बाहर किया गया है. संजू सैमसन जैसे वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को प्लेइंग-11 से बाहर किया गया.
संजू की जगह पर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला. ऐसे में टीम में कुछ न कुछ तो चल रहा होगा, क्योंकि संजू को जिम्बाब्वे दौरे से भी बाहर कर दिया गया है. क्रिकेट फैंस संजू को बाहर करने पर दुखी हैं. इन सभी बातों का प्रभाव 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर भी पड़ा होगा. पहले अपना डेब्यू नहीं होना और फिर उस खिलाड़ी की जगह मौका मिलना, जिसको हर कोई खेलते हुए देखना चाहता है. ऐसे में इन सभी चीजों का प्रभाव 15 साल के बच्चे के दिमाग पर पड़ रहा होगा और वो दवाब में बड़े रन नहीं बना पा रहा होगा.
ये भी पढ़ें : ‘हमें संजू चाहिए…’ गौतम गंभीर को देख फैंस ने स्टेडियम के बाहर की जमकर हूटिंग, 125 रनों से मिली हार के बाद टूटा दिल
वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं बना पा रहे टीम इंडिया के लिए रन, क्या इस वजह के चलते नहीं चल रहा उनका बल्ला?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,