यूपी – Weather Update: तेज बारिश को बौछारों में बदलेगा सुपर टाइफून बावी, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी – INA

प्रशांत महासागर में बना सुपर टाइफून बावी मानसूनी बारिश पर कुछ प्रभाव डाल सकता है। माना जा रहा है कि इसके असर से तेज बारिश बौछारों में बदल सकती है। यह समुद्री तूफान पांचवीं श्रेणी का है। यह मानसूनी हवाओं को अपनी तरफ खींच लेता है। अल नीनो प्रभाव के साथ ही मंगलवार से यह टाइफून सक्रिय हो गया है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बावी मानसूनी हवाओं की निरंतरता को तोड़ सकता है।


Table of Contents



डॉ. पांडेय ने बताया कि फिलीपींस में सुपर टाइफून इंदाय के नाम से भी जाना जाता है। मानसून पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। जब भी पश्चिमी प्रशांत महासागर में कोई बहुत शक्तिशाली तूफान उठता है तो वह बड़े पैमाने पर हवाओं और नमी के पैटर्न को प्रभावित करता है लेकिन देश से दूरी होने के कारण मानसूनी कोर सिस्टम जैसे बंगाल की खाड़ी या अरब सागर पर सीधा प्रभाव नहीं है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button