यूपी – UP: तुम्हारे खाते से 2.80 लाख पार कर दिए जाकर रिपोर्ट दर्ज कराओ…, शातिर ने रुपये उड़ाने के बाद कॉल कर बताया – INA

साइबर अपराधी बैंक खातों में सेंधमारी करने के साथ वारदात की जानकारी देकर पुलिस को सीधे चुनौती देने लगे हैं। ऐसा ही मामला दादानगर के सेवाग्राम कालोनी के डेयरी संचालक ज्ञानू सिंह के साथ हुआ। उनके खाते से 2.80 रुपये पार हो गए। दो घंटे बाद शातिर ने कॉल कर कहा कि 2.80 लाख पार कर दिए हैं जाकर रिपोर्ट दर्ज कराओ…। पीड़ित ने बैंक से खाता फ्रीज कराया, लेकिन उससे पहले ही रुपये निकल गए।


Table of Contents



ज्ञानू सिंह के मुताबिक उनका गोविंदनगर स्थित इंडसंड बैंक में खाता है। 22 जून को टीडीएस की राशि 2.36 लाख रुपये खाते में आई थी। उसी दिन से अलग-अलग नंबरों से वाट्सएप काल और मैसेज आना शुरू हो गए। कॉल करने वाला भेजे गए लिंक को खोलने, पैनकार्ड पड़ा मिलने जैसी बात कह रहा था। उन्होंने बैंक से संपर्क किया तो उन्हें ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।


Credit By Amar Ujala

Back to top button