Sport : वैभव सूर्यवंशी क्या चौथे टी20 से हो जाएंगे बाहर? इन 2 में से किसी एक की जगह संजू सैमसन को मिल सकता है प्लेइंग-11 में मौका #INA

Team India playing-11 : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथे टी20 मुकाबला आज यानी 9 जुलाई को खेला जाने वाला है. इंग्लैंड के ब्रिस्टल स्थिति काउंटी ग्राउंड में इन दोनों के बीच ये मुकाबला रात 10 बजे से शुरू होगा. उससे पहले भारतीय क्रिकेट फैंस और तमाम जानकार टीम इंडिया की प्लेइंग-11 के बारे में जानना चाह रहे हैं. ऐसे में उनके मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि, क्या वैभव सूर्यवंशी चौथे टी20 मैच की प्लेइंग-11 से बाहर हो जाएंगे. क्या टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में संजू सैमसन को मौका दिया जाएगा. आइए इसके बारे में जानते हैं.
🏏 क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार! 🔥
🇮🇳 भारत Vs इंग्लैंड 🏴 | चौथा टी20I
सीधा प्रसारण देखिए DD Sports (DD Free Dish) पर। 📺#ENGvIND #TeamIndia @ICC @BCCI @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/DVvviEmMqf
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 9, 2026
क्या वैभव सूर्यवंशी होंगे टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से बाहर?
आयरलैंड के खिलाफ 2 और इंग्लैंड के खिलाफ 1 मैच तक बैंच पर बैठन के बाद वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला था. उन्होंने 4 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में डेब्यू किया. वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन को बाहर कर टीम में जगह दी गई थी. संजू सैमसन ने आयरलैंड के दो और इंग्लैंड का एक मैच मिलाकर 3 पारियों में कुल 6 रन बनाए थे, जिनमें एक शून्य का स्कोर भी शामिल था. इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया और उनसे उम्मीद की गई कि, वो टीम के लिए बल्ले के साथ धमाल मचाएंगे.
ऐसा हुआ नहीं, वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले मैच में 10 बॉल में 2 छक्कों के साथ 14 रन बनाए. वहीं अपने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 5 बॉल में 2 छक्कों के साथ 13 रनों की पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से कोई भी बड़ी पारी नहीं निकली. वो उम्मीद के मुताबिक बड़े रन नहीं बना पाए हैं. अब चौथा टी20 मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला हो सकता है. ऐसे में क्या वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से बाहर कर टीम में संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है. तो आपको बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से बाहर करने की उम्मीद कम ही नजर आती है. लेकिन संजू सैमसन को चौथे टी20 में प्लेइंग-11 में इन 2 खिलाड़ियों की जगह शामिल किया जा सकता है.
#VaibhavSooryavanshi seems . have a thing for third games! 🫡🇮🇳
Will he deliver another memorable knock in Bristol? 👀#ENGvIND 👉 4th T20I | TUE, JUL 9, 9 PM on JioHotstar pic.twitter.com/pW8j2gBWkR
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 9, 2026
इन दो खिलाड़ियों की जगह संजू सैमसन को मिल सकता है मौका?
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में मौका दिया जा सकता है. संजू सैमसन बड़े मैच के खिलाड़ी हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐसा करके दिखया है, जब टीम इंडिया पर सुपर-8 से बाहर होने का खतरा मंडराया था. उस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में संजू ने तूफानी पारी खेलकर टीम को बचाया था.ऐसा ही मौका संजू सैमसन के पास एक बार फिर से होगा. अब वो इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टी20 जीतकर इंडियन क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में सीरीज गंवाने से बचा सकते हैं.
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
संजू सैमसन को इस मुकाबले में ईशान किशन या फिर तिलक वर्मा की जगह पर मौका दिया जा सकता है. इस सीरीज में ईशान और तिलक दोनों का बल्ला खामोश रहा है, ये दोनों ही खिलाड़ी आउट ऑफ टच दिखाई दे रहे हैं. अब उनकी जगह पर टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में संजू को मौका मिलता है तो उनके पास खुद को एक बार फिर से साबित करने का मौका होगा.
ये भी पढ़ें : ‘टीम मैनेजमेंट क्या कर रहा है…’ गौतम गंभीर पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, भारत-इंग्लैंड के चौथ टी20 से पहले उठाए सवाल
वैभव सूर्यवंशी क्या चौथे टी20 से हो जाएंगे बाहर? इन 2 में से किसी एक की जगह संजू सैमसन को मिल सकता है प्लेइंग-11 में मौका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,