Sport : IND vs ENG: क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा भारत और इंग्लैंड का चौथा टी20 मैच, जानिए ब्रिस्टल के मौसम का हाल #INA

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज यानी 9 जुलाई (गुरुवार) को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला आज ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबले की शुरुआत आज रात 10 बजे से होगी. वहीं इस मैच का टॉस 9:30 पर होगा. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर के ऊपर काफी दबाब होगा. वो इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक से सीरीज बताने के लिए उतरेंगे.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था. वहीं अब इस सीरीज का चौथा टी20 मैच खेला जाने वाला है, जो इंडियन क्रिकेट टीम के लिए काफी अहम रहने वाला है. क्योंकि भारतीय टीम यहां से सीरीज तो जीत नहीं सकती है. बल्कि इस सीरीज को सिर्फ बचा सकती है. अब भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला चौथा टी20 मैच भी क्या बारिश के चलते धुल जाएगा. आइए इस बारे में जानते हैं.
#VaibhavSooryavanshi seems . have a thing for third games! 🫡🇮🇳
Will he deliver another memorable knock in Bristol? 👀#ENGvIND 👉 4th T20I | TUE, JUL 9, 9 PM on JioHotstar pic.twitter.com/pW8j2gBWkR
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 9, 2026
वेदर रिपोर्ट
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले बारिश का साया है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है. इस मैच के दौरान मैदान पर सूरज निकलेगा, लेकिन बादल से आसामना घिरा रहेगा. इस मुकाबले में पूरे दिन बारिश की संभावना पूरे दिन में 16 प्रतिशत है. वहीं मैच के सयम बारिश की संभावना घटकर केवल 9 प्रतिशत रह जाएगी. ब्रिस्टल में सुबह के समय तापमान 23 डिग्री तक रहने की संभावना है. वहीं यहां का तापमान दोपहर में 25 डिग्री हो जाएगा.
🏏 क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार! 🔥
🇮🇳 भारत Vs इंग्लैंड 🏴 | चौथा टी20I
सीधा प्रसारण देखिए DD Sports (DD Free Dish) पर। 📺#ENGvIND #TeamIndia @ICC @BCCI @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/DVvviEmMqf
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 9, 2026
बारिश में धुला चौथा टी20 तो किस टीम को होगा फायदा
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाला चौथा टी20 मैच अगर बारिश में धुल जाता है, तो किस टीम को फायदा होगा. ये सवाल भी फैंस के मन में आ रहा होगा. तो हम आपको बता दें कि, ये सीरीज 5 मैचों की है. इस सीरीज का पहला मैच बेनतीजा रहा था. इस सीरीज का दूसरा मैच इंग्लैंड ने भारत से 4 विकेट से जीत लिया था. वहीं इस सीरीज के तीसरे मैच में इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में ये सीरीज इस समय 2-0 पर है.
इंग्लैंड अगर ये मैच जीत जाता है तो वो सीरीज जीत जाएगा. वहीं इंडिया ये मुकाबला जीत जाएगी तो अगला यानी पांचवां मैच जीतकर उसके पास सीरीज 2-2 से बराबर करने का मौका होगा. लेकिन अगर भारत और इंग्लैंड के बीच आज होने वाला चौथा टी20 मैच आज बारिश में धुल जाता है तो, इंडियन क्रिकेट टीम को इसका नुकसान होगा. वो सीरीज हार जाएगा. क्योंकि अगला मैच वो जीत भी लेगा तब भी सीरीज 2-1 हो जाएगा. ऐसे में इंग्लैंड ये सीरीज जीत जाएगा. ऐसे में इंग्लैंड को इस मैच के बारिश में धुलने का सबसे ज्यादा फायदा होगा.
भारत और इंग्लैंड का टी20 स्क्वाड
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे.
इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (डब्ल्यू), हैरी ब्रूक (सी), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टोंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड.
ये भी पढ़ें : ‘अंधाधुंध बल्लेबाजी नहीं कर सकते…’ स्टार क्रिकेटर का बड़ा बयान, इंग्लैंड में टीम इंडिया की नाकामी की बताई वजह
IND vs ENG: क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा भारत और इंग्लैंड का चौथा टी20 मैच, जानिए ब्रिस्टल के मौसम का हाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,