खबर शहर , Agra: माईथान, मंटोला और अब सुभाष बाजार…कार्रवाई के बजाय सिर्फ नोटिस, शहर में मंडरा रहा मौत का खतरा – INA

आगरा के माईथान, किनारी बाजार और बैंक हादसे के बाद भी नगर निगम और आगरा विकास प्राधिकरण के अफसर नहीं जाग रहे हैं। कुछ दिन तक खानापूर्ति की जाती है। नोटिस का खेल खेला जाता है। इसके बाद ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। प्राथमिकी भी लिखी गईं लेकिन सख्त कार्रवाई न होने से लापरवाही जारी है।
