Sport : IND VS SL: टेस्ट मैच ड्रॉ कराकर ही मानेगी बारिश! मौसम ने बढ़ाई टेंशन, जानिए आज कितने प्रतिशत हैं कोलंबो में बारिश की संभावना #INA

IND VS SL Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी में 503 रन बनाए और पारी घोषित की. इसी के साथ टीम इंडिया ने इस मैच पर पकड़ मजबूत कर ली. लेकिन, अब कोलंबो का मौसम टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा रहा है. चूंकि, कोलंबो टेस्ट के दूसरे और तीसरे दिन का खेल बारिश से प्रभावित रहा, जिसके चलते दिन के खेल के पूरे-पूरे ओवर भी नहीं हो पाए. अब सवाल उठता है कि क्या कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन भी मौसम खराब रहेगा? तो आइए दिन का खेल शुरू होने से पहले जान लेते हैं कि आज कोलंबो में बारिश की कितनी संभावना है.
कैसा रहेगा आज कोलंबो का मौसम?
कोलंबो टेस्ट मैच को बारिश बुरी तरह से प्रभावित कर रही है. अब इस टेस्ट मैच के चौथे दिन पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है. एक्यूवेदर के अनुसार, आज भी कोलंबो में बारिश की 97% संभावना है. जी हां, आज सुबह जहां 97% बारिश की संभावना जताई जा रही है, तो वहीं ये संभावना रात में कम हो रही है और 67% है. चूंकि, मुकाबला सुबह 9.45 पर शुरू होना है, तो ऐसे में आज के दिन के खेल पर भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है. वहीं, आज के दिन कोलंबो में तापमान 29 डिग्री से 27 डिग्री तक रहने वाला है. हवा 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 83% तक रहने की संभावना है.
Update: The covers are back on as rain stops play in Colombo 🏟️
Stay tuned for further updates.
Scorecard ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#TeamIndia | #SLvIND
— BCCI (@BCCI) August 25, 2026
पहली पारी में भारत ने 503/9 स्कोर पर घोषित की पारी
कोलंबो टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली और टीम इंडिया ने 138 ओवर बल्लेबाजी की, जिसमें 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शतकीय पारी खेली. तो वहीं, कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने अर्धशतक ठोके. यशस्वी जायसवाल भी 45 रन बनाकर आउट हुए. रवींद्र जडेजा ने 43 रन बनाए. इस तरह भारत ने अच्छा खेल दिखाते हुए बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगा दिया.
श्रीलंका का स्कोर 265/8
Stumps!
Rain brings an end . Day 3 in Colombo 🌧️
Sri Lanka 265/8 in the first innings, trail by 238 runs
Scorecard ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/cc3dtY64ek
— BCCI (@BCCI) August 25, 2026
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए कोलंबो टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी बारिश ने खलल डाला, जिसकी वजह से कम ही ओवर फेंके गए. नतीजन, श्रीलंकाई टीम ने तीसरे दिन के अंत तक 8 विकेट खोकर 365 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. हालांकि, पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले सोनल दिनुशा 85 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.
दूसरे छोर पर लहिरु कुमारा हैं. ऐसे में एक ओर जहां भारतीय गेंदबाज चौथे दिन जल्दी से जल्दी श्रीलंका के बचे हुए 2 विकेट लेकर उन्हें ऑलआउट करके फॉलोऑन खिलाना चाहेंगे. वहीं, मेजबान टीम हर हाल में भारतीय टीम की बढ़त को 200 रन से कम करना चाहेगी, ताकि उसे फॉलोऑन न खेलना पड़े. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि कौन सी टीम की रणनीति काम आती है. बताते चलें, भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने कोलंबो टेस्ट में 3 विकेट लिए हैं. तो मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिले हैं.
ये भी पढ़ें: IND VS SL: कोलंबो टेस्ट हुआ ड्रॉ, तो WTC प्वॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को होगा कितना नुकसान? यहां समझिए पूरा समीकरण
IND VS SL: टेस्ट मैच ड्रॉ कराकर ही मानेगी बारिश! मौसम ने बढ़ाई टेंशन, जानिए आज कितने प्रतिशत हैं कोलंबो में बारिश की संभावना
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,