Sport : 'इसे रोकने की जरूरत है…' अनिल कुंबले ने लगाई गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर की क्लास, हार के बाद दिया बड़ा बयान #INA

India vs England : टीम इंडिया का बुरा दौरा लगातार जारी है. भारतीय क्रिकेट टीम को श्रेयस अय्यर की कप्तानी और गौतम गंभीर की कोचिंग में पहले आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप होना पड़ा था. अब उसे इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज भी गंवानी पड़ गई है. इस सीरीज में टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम लगातार 3 मैच हार चुकी है, जिससे सीरीज 3-0 से इंग्लैंड के नाम हो चुकी है.
भारत और इंग्लैंड के बीच बीते गुरुवार को पांच मैचों की सीरीज का चौथा टी20 मैच खेला गया था. इस मुकाबले में इंडियन क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए थे. इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 13.5 ओवर में 1 विकेट पर 159 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया. इससे पहले टीम इंडिया तीसरे टी20 मैच में 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 76 रनों पर ढेर हो गई थी और उसे 125 रनों से हार मिली थी.
Captain Shreyas Iyer upping the ante with a 6,4 and 6 off Adil Rashid’s bowling.
Live – https://t.co/LXRbzjPjOe #ENGvIND pic.twitter.com/XFGwLtBGK8
— BCCI (@BCCI) July 9, 2026
इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम एक मैच सबसे ज्यादा रनों के अंतर से हार गई. वहीं दूसरा मुकाबला वो सबसे ज्यादा विकेट के हिसाब से हार गई. टीम इंडिया को इस सीरीज में लगातार दो बड़ी हार मिलीं हैं. इस दौरान भारतीय क्रिकेट श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर ने अपनी प्लेइंग-11 में कई बदलाव किया हैं.
उन पर अब इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर पर बड़ा बायन दिया है. उन्होंने क्या कहा है. आइए इस बारे में जानते हैं.
At the halfway stage, #TeamIndia are 71/3
Live – https://t.co/LXRbzjPjOe #ENGvIND pic.twitter.com/tzFzxuxwpI
— BCCI (@BCCI) July 9, 2026
अनिल कुंबले ने दिया अय्यर और गंभीर पर बड़ा बयान
अनिल कुंबले ने कहा कि, ‘इंडियन टीम ने अपने लाइनअप में बहुत ज्यादा बदलाव किए हैं और इसे रोकने की जरूरत है. बॉलर बदलते रहते हैं. एक खराब गेम के बाद प्रसिद्ध कृष्णा को ड्रॉप कर दिया गया, प्रिंस यादव आए और उन्होंने शानदार बॉलिंग की. संजू सैमसन सिर्फ तीन मैच में फेल होने के बाद ड्रॉप हो गए, तो आप किसी प्लेयर को कैसे सुरक्षित कर सकते हैं? एक टीम के तौर पर आपको अपने प्लेयर्स के साथ बने रहने की जरूरत है. जब आप प्लेयर्स चुनते हैं, तो आपको उन्हें सपोर्ट करते रहना होगा. उतार-चढ़ाव जिंदगी का हिस्सा हैं. वो होते रहते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि फेल होने पर आपको स्क्वाड से ड्रॉप कर दिया जाए’.
🚨ANIL KUMBLE SLAMMED GAUTAM GAMBHIR & SHREYAS IYER ON TOO MANY CHANGES IN PLAYING 11🤯
Anil Kumble said :🗣️
“The Indian team has made too many changes . their lineup, and that needs . stop. The bowlers keep changing. Prasidh Krishna was dropped after one bad game, Prince… pic.twitter.com/bP2jLcyc9D
— Akshat (@Akshatgoel1408) July 9, 2026
भारत और इंग्लैंड के बीच कब होगा पांचवां मैच
इस सीरीज का पांचवां टी20 मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 11 जुलाई यानी शनिवार को खेला जाएगा. ये मुकाबला इंग्लैंड और भारत के बीच साउथेम्प्टन के द रोज बाउल में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगी. वहीं इस मुकाबले का टॉस 6:30 होगा. ये मुकाबला इंग्लैंड के समय के अनुसार दोपहर 2:30 से होने वाला है.
ये भी पढ़ें : ‘वो बहुत खराब खेले हैं…’ वैभव सूर्यवंशी पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, टीम इंडिया के डबल स्टैंडर्ड की खोली पोल
'इसे रोकने की जरूरत है…' अनिल कुंबले ने लगाई गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर की क्लास, हार के बाद दिया बड़ा बयान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,