Sports- Explainer: पानी पीने के ब्रेक से यलो-रेड कार्ड और VAR तक पर बवाल, कैसे विवादों से घिरता जा रहा फुटबॉल विश्व कप -#INA

अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेले जा रहे फुटबॉल विश्व कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। क्वार्टर फाइनल के मुकाबले शुरू हो चुके हैं और इसमें सभी बड़ी टीमें एक-दूसरे की परीक्षा लेती नजर आएंगी। हालांकि, अब तक विश्व कप में कई ऐसे घटनाक्रम हुए हैं, जिसके चलते वैश्विक स्तर पर फुटबॉल को प्रमोट करने वाली संस्था फेडरेशन इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) पर ही सवाल उठने लगे हैं। आलम यह है कि आम दर्शकों से लेकर खुद कई टीमों और खिलाड़ियों ने ही फीफा और इसके अधिकारियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। कभी यह विवाद हालिया समय में बनाए गए हाइड्रेशन ब्रेक के नियम को लेकर उभरे तो कभी मैच के दौरान रेफरी की तरफ से दिए गए किसी फैसले पर।
इन नियमों और फैसलों से भी ऊपर खुद फीफा की ओर से लिए गए कुछ निर्णयों पर भी विवाद हुआ है, जिसकी चौतरफा आलोचना हुई है। इन घटनाओं ने न सिर्फ फुटबॉल में खेल भावना पर असर डाला है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका आयोजन कराने वाली संस्था- फीफा की भूमिका और अखंडता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ घटनाक्रमों के बारे में जिनकी वजह से इस बार का फुटबॉल विश्व कप विवादों में घिर गया है…