यूपी – Ayodhya: दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र, राम मंदिर निर्माण और नई व्यवस्थाओं की करेंगे समीक्षा – INA

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार दोपहर अयोध्या पहुंचे। वह दो दिनों तक अयोध्या में रहकर राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों और हाल ही में लागू की गई नई व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करेंगे।

अयोध्या पहुंचने के बाद नृपेंद्र मिश्र ने राम जन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान वह मंदिर परिसर में बन रहे प्रवेश द्वार, परकोटा क्षेत्र, यात्री सुविधाओं तथा अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा ले रहे हैं।

 

शुक्रवार को ही राम जन्मभूमि परिसर में ट्रस्ट पदाधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के इंजीनियरों के साथ बैठक होगी। बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति, तय समयसीमा और गुणवत्ता की समीक्षा की जाएगी। साथ ही मंदिर परिसर में हाल के दिनों में लागू की गई नई प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा होगी।

शनिवार को नृपेंद्र मिश्र राम कथा संग्रहालय में समीक्षा बैठक करेंगे। यहां संग्रहालय परिसर में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया जाएगा। इस बैठक की खास बात यह होगी कि ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन पहली बार आधिकारिक रूप से समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार, नृपेंद्र मिश्र निर्माण कार्यों के साथ-साथ मंदिर परिसर में हाल में किए गए प्रशासनिक बदलावों, कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करेंगे, ताकि निर्माण कार्यों और श्रद्धालु सुविधाओं को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से . बढ़ाया जा सके।

हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या पहुंचने के बाद नृपेंद्र मिश्र हनुमान गढ़ी पहुंचे और दर्शन किया। 




Credit By Amar Ujala

Back to top button