Sport : 'उनके रन तो उनकी उम्र से भी कम रहे हैं…', वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या बोल गए आकाश चोपड़ा #INA

Aakash Chopra On Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज का चौथा मैच ब्रिस्टल में खेला गया, जिसमें एक बार फिर टीम इंडिया जीत दर्ज करने में असफल रही. इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और सिर्फ 15 रन बनाकर ही आउट हो गए. इसके बाद अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी पर बात की है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा.

आकाश चोपड़ा ने क्या-क्या कहा?

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के साथ खेले गए दूसरे T20I में संजू सैमसन की जगह प्लेइंग XI में जगह बनाई और लगातार तीन मैचों में भारत के लिए ओपनिंग की. हालांकि, लग जोफ्रा आर्चर और जोश टोंग की जोड़ी की शॉर्ट-पिच गेंदों के सामने वह संघर्ष करते दिखे. तीन मैचों में, इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कुल 42 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 15 रहा है.

गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ चौथा T20I मैच हारने के बाद, चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, “शॉर्ट बॉल से शुरुआत करते हैं. यह एक ऐसी चीज है जिसके सामने भारतीय टीम बार-बार घुटने टेकती दिखी है. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने खूब शॉर्ट बॉलिंग की. वैभव सूर्यवंशी की बात करें, तो उन्होंने 3 पारियों में हर बार अच्छे शॉट्स खेले और ऐसा लगा कि वे और रन बनाएंगे, लेकिन वे एक बार भी 15 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाए. अब तक उनके बनाए रन उनकी उम्र से भी कम रहे हैं.”

बता दें, इंटरनेशनल डेब्यू के बाद से ही वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं. वह 14, 13 और 15 रन बनाकर आउट हुए हैं. ऐसे में अब पांचवें टी-20 मैच में युवा बल्लेबाज से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.

‘वैभव को शॉर्ट बॉल खेलने में आ रही हैं दिक्कतें’

भारत के पूर्व ओपनर ने कहा कि न सिर्फ़ सूर्यवंशी, बल्कि उनके साथी बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ईशान किशन भी शॉर्ट-पिच गेंदबाज़ी का शिकार हुए. उन्होंने कहा, “सूर्यवंशी ने एक-दो बहुत अच्छे शॉट खेले, लेकिन एक बार फिर शॉर्ट बॉल पर आउट हो गए. ईशान किशन भी शॉर्ट बॉल पर आउट हुए. वह पिछले मैच में भी और इस मैच में भी शॉर्ट बॉल पर आउट हुए. उन्हें शॉर्ट बॉल खेलने में काफी दिक्कतें आ रही हैं.”

ये तो समस्या बनती जा रही है

गुरुवार को इंग्लैंड की 9 विकेट से शानदार जीत के साथ 3-0 की अजेय बढ़त बनाने के बाद, भारत एक मैच बाकी रहते ही सीरीज हार चुका है. इसपर चोपड़ा ने भारतीय बल्लेबाजों से शॉर्ट गेंदों का सामना करने के लिए बेहतर रणनीति बनाने को कहा,

आकाश चोपड़ा ने कहा, “अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी ‘रन-ए-बॉल’ के हिसाब से चल रही थी, और फिर आखिरकार वह ऐसी गेंद पर आउट हो गए जो विकेट लेने लायक नहीं थी. हम शॉर्ट बॉल के सामने लड़खड़ाते हुए दिख रहे हैं. शॉर्ट बॉल के खिलाफ हमारी बल्लेबाजी की रणनीति उम्मीद के मुताबिक नहीं है. यह एक समस्या बनती जा रही है, जो अब सबके सामने आ रही है.”

ये भी पढ़ें: IND VS ENG: टाइमिंग में फिर बदलाव! रात 10 बजे नहीं, इतने बजे शुरू होगा पांचवां T20I मैच, नोट कर लो डेट और टाइम

'उनके रन तो उनकी उम्र से भी कम रहे हैं…', वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या बोल गए आकाश चोपड़ा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button