दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले AAP को झटका:इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का भाजपा में विलय, 16 पार्षदों ने जॉइन की पार्टी- INA NEWS

दिल्ली में अगले साल (2027 में) होने वाले दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव से पहले राजधानी की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ है। आम आदमी पार्टी (AAP) से बगावत कर बनाई गई इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) का शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में औपचारिक विलय हो गया। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने IVP संयोजक मुकेश गोयल, हेमचंद गोयल समेत 16 पार्षदों का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। AAP में खोखली बयानबाजी मिली : मुकेश गोयल मुकेश गोयल ने कहा कि, हम इस उम्मीद में आम आदमी पार्टी में गए थे कि दिल्ली का विकास होगा, लेकिन वहां सिर्फ विवाद और खोखली बयानबाजी मिली। उन्होंने कहा कि केंद्र, दिल्ली सरकार और निगम में भाजपा के आने के बाद से विकास कार्यों में तेजी आई है, इसीलिए पूरी पार्टी ने विलय का सर्वसम्मति से फैसला किया।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |