Sport : Explainer: क्या विकेटकीपर के ग्लव्स से बॉल छूट जाने के बाद भी स्टंप आउट हो जाता है बल्लेबाज, जानें स्टंपिंग के सभी नियम #INA

Stumping Rules in Cricket : क्रिकेट का खेल काफी रोमांचक और आकर्षक होता है. इस खेल को देखने के लिए दुनिया भर के फैंस दूर-दूर से स्टेडियम में देखने के लिए पहुंचते हैं. क्रिकेट खेल का इतिहास काफी विशाल और पुराना है. इस खेलने में खिलाड़ी बैट और बॉल के साथ खेलते हैं. क्रिकेट मैच में 2 टीमों के 11-11 खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. जो स्टंप के आगे खड़े होकर बल्लेबाजी करते हैं. वहीं नॉन स्ट्राइकर एंड पर लगे स्टंप से गेंदबाजी उनको बॉल डालता है. स्ट्राइक एंड पर जहां बल्लेबाज खेल रहा होता है. वहीं पर स्टंप के पीछे विकेटकीपर खड़ा रहता है.
ये विकेटकीपर गेंदबाजों की गेंदों के पकड़ता है. वो इस दौरान बल्लेबाज के बैट से लगकर आने वाली बॉल को भी पकड़ता है. इसे कैच कहते हैं. जब बल्लेबाज के बल्ले से बॉल लगकर आती है और विकेटकीपर उसे कैच कर लेता है तो बल्लेबाज को कैच आउट माना जाता है. क्रिकेट के गेम में लगभग 10 या उससे अधिक तरीकों से बल्लेबाजों को आउट किया जा सकता है. क्रिकेट मैच के दौरान बल्लेबाज को आउट करने के लिए विकेटकीपर के पास कुछ सीमित ऑप्शन ही होते हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज को कैच आउट कर सकता है.
इसके अलावा वो बल्लेबाज को रन आउट कर सकता है. विकेटकीपर बल्लेबाज को मैच के दौरान स्टंप आउट भी कर सकता है. विकेटकीपर बल्लेबाज को स्टंप आउट तब कर सकता है, जब वो सेफ क्रीज वाली लाइन से बाहर निलकता है. या उसका पैर क्रीज के बाहर बल्लेबाजी करने के दौरान निकल जाता है. वो वॉल को खेलने जाता है, बॉल मिस होकर विकेटकीपर के हाथ में आ जाती है, ऐसी स्थिति में उसका पैर क्रीज के बाहर होता है और विकेटकीपर बल्लेबाज को आउट कर देता है.
भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में इंडियन क्रिकेट टीम के उपकप्तान और बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा अजीबो-गरीब तरह से इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों स्टंप आउट हुए थे. जब बटलर ने उन्हें आउट किया था तो बॉल उनके ग्लव्स से निकल चुकी थी.
अजीबो-गरीब तरीके से स्टंप आउट हुए तिलक वर्मा
दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में इंडियन क्रिकेट टीम इंग्लैंड से जीत के लिए मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. इस दौरान पारी के 8वें ओवर में तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे. उनको विल जैक्स बॉलिंग कर रहे थे. जैक्स के ओवर की पहली ही गेंद पर तिलक ने आगे बढ़कर शॉट खेला. बॉल सीधे जोस बटलर के हाथ में गई और उन्होंने गिल्लियां बिखेर दीं.
A sweet cameo . wrap up the innings 💥
Vice-captain Tilak Varma with a quickfire 2️⃣4️⃣*(11) 👊
Updates ▶️ https://t.co/WYfL8tAm58 #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/P4iKxfW8Rb
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
बटलर ने इस दौरान अपील नहीं की क्योंकि स्टंपिंग करते समय उनके हाथों से यानी की ग्लव्स से बॉल छूट गई थी. ऐसे में फैसला थर्ड अंपायर के पास गया. इसके बाद टीवी पर देखा गया कि, तिलक को आउट करते समय उनके दास्तानों से बॉल निकल गई है, लेकिन बॉल जब उसके दास्तानों से निकली उससे चंद सैकेंड पहले ही गिल्लियां स्टंप से हवा में उड़ चुकी थीं. ऐसे में तिलक वर्मा को स्टंप आउट दे दिया गया.
Tilak Varma will be dropped in next game and Sanju Samson will play. Even as a admirer of Tilak Varma, I don’t want him in this team at the moment. At one point everyone thought he was the next big superstar of T20 but he disappointed us so bad. Only way he can play if he plays… pic.twitter.com/msdHQWjEBI
— Kusha Sharma (@Kushacritic) July 8, 2026
ऐसे में अब सवाल उठता है कि, क्या विकेटकीपर के ग्लव्स से बॉल छूट जाने के बाद भी स्टंप आउट बल्लेबाज हो जाता है.आज हम आपको इस सवाल का जवाब देने वाले हैं. इसके साथ-साथ आज हम आपको क्रिकेट में स्टंपिंग के महत्वपूर्ण नियमों के बारे में बताने वाले हैं.
विकेटकीपर के ग्लव्स से बॉल छूटने के बाद भी स्टंप आउट होता है बल्लेबाज?
क्रिकेट मैच में स्टंपिक के दौरान कुछ परिस्थितियों में विकेटकीपर के ग्लव्स से गेंद छूट जाने के बाद भी बल्लेबाज स्टंप आउट हो सकता है. ऐसा नहीं है कि अगर विकेटकीपर के हाथ से बल्लेबाज को स्टंप आउट करते वक्त गेंद छूट जाए तो उसे नॉटआउट दे दिया जाएगा और थर्ड अंपायर की तरफ नहीं जाया जाएगा. ऐसे परिस्थितियों में जब विकेटकीपर के दस्तानों से बल्लेबाज को स्टंप आउट करते वक्त बॉल छूट जाए तो, MCC के स्टंपिंग नियमों की कुछ शर्तें पूरी होना पर बल्लेबाज को आउट दे दिया जाएगा.
विकेटकीपर के ग्लव्स से गेंद छूटने के बाद भी स्टंपिंग हो सकती है? यदि विकेटकीपर पहले गेंद को अपने ग्लव्स या हाथ से नियंत्रित कर ले तो स्टंप आउट दिया जाएगा. विकेट गिराते समय गेंद हाथ/ग्लव्स से निकल जाए तो स्टंप आउट नहीं दिया जाएगा. स्टंप आउट की लगातार (continuous) क्रिया के दौरान गेंद हाथ या ग्लव्स के संपर्क में रहते हुए विकेट गिर जाए तो नियमों के अनुसार स्टंप आउट दिया जा सकता है.
भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी जोस बटलर ने तब आउट किया था, जब स्टंपिंग की पूरी प्रक्रिया के दौरान विकेट गिराते समय उनके हाथ में बॉल थी, जब वो विकेट गिरा चुके थे. उस समय उनके हाथ से बॉल गिरी थी. ऐसे में ये स्टंपिंग पूरी तरह से सही थी. क्योंकि विकेटकीपर स्टंपिंग तब कर सकता है, जब बल्लेबाज अपनी क्रीज (Ground) से बाहर हो, बल्लेबाज रन लेने की कोशिश नहीं कर रहा हो तभी सिर्फ स्टंपिंग की जा सकती है. ऐसे स्थिति में विकेटकीपर गेंद को पकड़कर विकेट गिरा दे और बल्लेबाज स्टंप आउट हो जाता है.
क्रिकेट स्टंपिंग के सभी नियम
- क्रिकेट मैच में स्टंपिंग केवल विकेटकीपर ही कर सकता है.
- जिस बॉल पर बल्लेबाज स्टंप आउट हुआ है, वो गेंद नो-बॉल नहीं होनी चाहिए. नो-बॉल पर बल्लेबाज स्टंप आउट नहीं हो सकता है.
- बल्लेबाज रन लेने की कोशिश नहीं कर रहा होता है, तभी स्टंप आउ होता है.
- बल्लेबाज का बल्ला या शरीर का कोई हिस्सा क्रीज के पीछे जमीन से संपर्क में नहीं होना चाहिए.
- विकेटकीपर को गेंद के साथ विकेट गिराने के समय गेंद पर नियंत्रण (control) होना चाहिए.
- बल्लेबाज रन लेने निकल चुका है, तो उसे स्टंपिंग नहीं बल्कि रन आउट के नियमों के तहत देखा जाएगा.
स्टंपिंग के दौरान थर्ड अंपायर किन बातों का रखना चाहिए ध्यान ?
- क्या गेंद नो-बॉल थी.
- क्या बल्लेबाज क्रीज से बाहर था.
- क्या बल्लेबाज रन लेने की कोशिश कर रहा था.
- क्या विकेटकीपर ने गेंद पर पर्याप्त नियंत्रण रखते हुए विकेट गिराए.
- क्या बेल्स गेंद या गेंद पकड़े हुए हाथ या ग्लव्स से गिरीं.
ये भी पढ़ें : 2 भागों में बंट जाएगी टीम इंडिया, पांचवें टी20 मुकाबले से पहले अलग होंगे सपोर्ट स्टाफ के ये सदस्य
Explainer: क्या विकेटकीपर के ग्लव्स से बॉल छूट जाने के बाद भी स्टंप आउट हो जाता है बल्लेबाज, जानें स्टंपिंग के सभी नियम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,