Sport : IND W vs ENG W: लॉड्स टेस्ट में 285 रनों पर सिमटी टीम इंडिया की पहली पारी, कप्तान हरमनप्रीत-मंधाना और दीप्ति की फिफ्टी #INA

IND W vs ENG W: भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच एकमात्र 4 दिवसीय टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है. पहली बार लॉर्ड्स के मैदान पर महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पहले ही दिन अपनी पहली पारी में 285 रनों पर सिमट गई है. टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने 83 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 और दीप्ति शर्मा ने 57 रन बनाए.
टीम इंडिया की शुरुआत नहीं रही थी कुछ खास
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने किया. हालांकि, टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और ओपनर शेफाली वर्मा शून्य पर आउट हो गईं. उन्हें लॉरेन फाइलर ने पवेलियन भेजा. इसके बाद यास्तिका भाटिया के रूप में भारतीय टीम ने दूसरा विकेट गंवाया. यास्तिका को लॉरेन बेल ने चलता किया, जिन्होंने 17 गेंदों पर 12 रन बनाए.
स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच हुई 64 रनों की साझेदारी
इसके बाद स्मृति मंधाना ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की पार्टनरशिप की, लेकिन फिर जेमिमा ने अपना विकेट गंवा दिया. जेमिमा को इस्सी वोंग ने अपना शिकार बनाया. जेमिमा ने 38 गेंदों पर 35 रन बनाए. इसके बाद स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के बीच चौथे विकेट के लिए 73 रनों की शानदार साझेदारी हुई, लेकिन फिर इस साझेदारी को इस्सी वोंग ने मंधाना को आउट कर तोड़ा. मंधाना एक ऐतिहासिक शतक से चूक गईं. मंधाना ने 108 गेंदों पर 83 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और एक छक्का निकला.
यह भी पढ़ें: Explainer: अगर ऐसा हुआ तो भारत का ओलंपिक में क्रिकेट खेलने का सपना हो सकता है चकनाचूर, जानें इसके पीछे का पूरा गणित
IND W vs ENG W: लॉड्स टेस्ट में 285 रनों पर सिमटी टीम इंडिया की पहली पारी, कप्तान हरमनप्रीत-मंधाना और दीप्ति की फिफ्टी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,