Sports- Wimbledon 2026: सिनर ने जोकोविच को हराकर लगातार दूसरे फाइनल में बनाई जगह, खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव से टक्कर -#INA

विंबलडन 2026 के पुरुष एकल फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। मौजूदा चैंपियन और विश्व नंबर-1 यानिक सिनर ने सात बार के विंबलडन विजेता नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराकर लगातार दूसरे वर्ष फाइनल में जगह बना ली। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी के दूसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने ब्रिटेन के वाइल्डकार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी के शानदार अभियान पर विराम लगाते हुए पहली बार विंबलडन फाइनल का टिकट हासिल किया। अब रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में मौजूदा चैंपियन सिनर और फ्रेंच ओपन चैंपियन ज्वेरेव आमने-सामने होंगे।
Jannik Sinner. Alexander Zverev.
Gentlemen’s Singles Final. Centre Court.
Sunday 12 July. 4pm BST. #Wimbledon pic.twitter.com/cOz6Xv0yoJ
— Wimbledon (@Wimbledon) July 10, 2026