यूपी- सहारनपुर में बारिश से कब्रिस्तान से शव बाहर आए:उत्तराखंड-हिमाचल में लैंडस्लाइड, 438 सड़कें बंद; सैटेलाइट इमेज में राजस्थान-गुजरात से बादल गायब- INA NEWS

यूपी के बिजनौर में मालन नदी के तेज बहाव में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे 2 हादसों में चार लड़के बह गए। सहारनपुर में भारी बारिश की वजह से कब्रिस्तान की मिट्‌टी बह गई। कब्रों में दफन शव बहकर बाहर आ गए। नोएडा में बारिश के पानी से भरे नाले में गिरने से आदमी की मौत हो गई। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में लैंडस्लाइड और तेज बारिश के कारण प्रदेशभर में 118 सड़कें बंद हो गईं। हरिद्वार जिले में नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं नैनीताल में पेड़ गिरने से दो लोग घायल हो गए। यमुनोत्री नेशनल हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा टूट गया। गंगोत्री हाईवे पर कई जगह चट्टानें और पत्थर गिरने से यातायात बाधित रहा। हरिद्वार-ऋषिकेश में सड़कों पर गाड़ियां फंस गईं। वहीं हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से 320 से ज्यादा सड़कें बंद और 200 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं। सोलन जिले में सड़क पर चलती कार पर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर गए। हादसे में बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। मौसम विभाग की सैटेलाइट इमेज में मध्य भारत में मानसून ज्यादा एक्टिव है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर तक बादल हैं। दूसरी ओर, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी हिस्सों में मानसूनी बादल गायब हैं। मानसून ने पूरे देश को कवर किया मानसून ने गुरुवार को पूरे देश को कवर कर लिया। इसे पूरे देश को कवर करने में 38 दिन लगते हैं, लेकिन इस बार 36 दिन में ही कवर कर लिया। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। देशभर से मौसम की 3 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button