Sport : IND VS ENG: आज शाम कितने बजे शुरू होगा पांचवां T20 मैच? जहां एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी #INA

IND VS ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज खेला जाएगा. मगर, एक बार फिर मैच की टाइमिंग में बदलाव देखने को मिल रहा है. जहां, पिछला मैच रात को 10 बजे शुरू हुआ था और फैंस को इसे देखने के लिए अपनी नींद खराब करनी पड़ी थी. वहीं, इस मैच में ऐसा नहीं होने वाला है. जी हां, भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पांचवें टी-20 मैच की शुरुआत शाम में ही हो जाएगी और वक्त पर ही मैच खत्म हो जाएगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि टी-20 सीरीज का आखिरी मैच कितने बजे खेला जाएगा?

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में एक बार फिर टाइमिंग में बदलाव देखने को मिलने वाला है. आज सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच रात 10 बजे नहीं बल्कि शाम को 7 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर आएंगे. ऐसे में आज का मैच देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब नहीं करनी पड़ेगी.

LIVE कहां देख सकेंगे मुकाबला?

IND VS ENG पांचवां टी20 मैच इस सीरीज के बाकी के मैचों की ही तरह आपको लाइव सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने के लिए मिलने वाला है. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी और सोनी स्पोट्स 5 पर इस मैच का प्रसारण इंग्लिश में किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं. इसके साथ ही जियो हॉटस्टार की बेवसाइट पर भी आप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले पाएंगे. वहीं, हमारा चैनल की वेबसाइट पर आप इस मैच से जुड़ी खबरें और लाइव अपडेट्स भी हासिल कर सकते हैं.

इस मुकाबले के लाइव प्रसारण का फ्री में फैंस मजा डीडी स्पोर्ट्स पर ले सकते हैं. इस मैच का लाइव प्रसारण डीडी स्पोट्स 1.0 पर किया जाएगा. वहां पर फैंस इस मैच को फ्री डिश पर आसानी से देख पाएंगे.

IND VS ENG हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 34 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 18 मैच जीते हैं, जबकि 15 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं. देखने में तो आपको भारतीय टीम का पलड़ा भारी लग रहा होगा, लेकिन इस 5 मैचों की टी-20 सीरीज में अब तक टीम इंडिया एक भी मैच जीत नहीं पाई है और 0-3 से सीरीज गंवा बैठी है. ऐसे में अब आखिरी मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही भारतीय टीम इस सीरीज में सम्मान के साथ विदाई लेना चाहेगी.

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय क्रिकेट टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टोंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड

ये भी पढ़ें: IND W vs ENG W: लॉड्स टेस्ट में 285 रनों पर सिमटी टीम इंडिया की पहली पारी, कप्तान हरमनप्रीत-मंधाना और दीप्ति की फिफ्टी

IND VS ENG: आज शाम कितने बजे शुरू होगा पांचवां T20 मैच? जहां एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button