UP News: कानपुर में होटल के बंद कमरे से मिले कपल के शव, सुसाइड या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस – INA

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार को एक होटल के कमरे से शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना कलक्टरगंज थाना क्षेत्र के घंटाघर स्थित सूर्या होटल की है, जहां दोनों एक कमरे में ठहरे थे. शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है. हालांकि मौत के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.
दोपहर में होटल पहुंचे, शाम तक नहीं खुला कमरा
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर निवासी दिग्विजय सिंह (33) और उन्नाव निवासी शिवांगी तिवारी (33) शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सूर्या होटल पहुंचे थे. दोनों ने होटल में एक कमरा लिया और उसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. काफी समय तक कोई गतिविधि नहीं होने पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ.
शाम करीब चार बजे कर्मचारियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद होटल प्रबंधन ने डुप्लीकेट चाबी से कमरे का दरवाजा खोला.
ये भी पढ़ें- शरीर पर कपड़ा नहीं, खून से सना चेहरा कैसे मॉल के बेसमेंट में पहुंची मासूम? गाजियाबाद रेप और मर्डर की Inside Story
कमरे के अंदर का दृश्य देखकर उड़ गए होश
दरवाजा खुलते ही होटल कर्मचारियों के होश उड़ गए. कमरे के अंदर युवक और युवती दोनों फंदे से लटके हुए मिले. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही कलक्टरगंज के एसीपी आनंद ओझा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उर्सला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया. साथ ही परिजनों को घटना की सूचना भी दी गई.
दोनों पहले से थे शादीशुदा
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक दिग्विजय सिंह फतेहपुर और मृतका शिवांगी तिवारी उन्नाव की रहने वाली थीं. दोनों पहले से शादीशुदा थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की भी आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज, कमरे से बरामद सामान, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों और घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
कानपुर में होटल के बंद कमरे से मिले कपल के शव, सुसाइड या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,