Sport : IND vs ENG: बटलर-ब्रूक की 233 रनों की साझेदारी से लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत के खिलाफ बना T20I का सबसे बड़ा स्कोर #INA

IND vs ENG: भारत के खिलाफ साउथेम्प्टन के द रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें टी20I मैच में इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 257 रनों का स्कोर खड़ा किया है. सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक की 233 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी के दम पर इंग्लैंड की टीम ने इतना बड़ा स्कोर बनाया है. इस मैच में बटलर और हैरी ब्रूक ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.
भारत के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा टीम स्कोर
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाया है. इससे पहले भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा टीम टोटल बनाने का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के नाम ही दर्ज था. इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में 7 विकेट पर 246 रन बनाए थे. अब इंग्लैंड ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
* 257/3: इंग्लैंड – साउथेम्प्टन, 2026
* 246/7: इंग्लैंड – वानखेड़े, 2026
* 245/6: वेस्टइंडीज – लॉडरहिल, 2016
* 227/3: दक्षिण अफ्रीका – इंदौर, 2022
257/3 by England is the highest T20I total vs India! pic.twitter.com/3sm1p44ECI
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 11, 2026
T20 इंटरनेशनल किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (फुल मेंबर)
इस मैच में हैरी ब्रूक और जोस बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी हुई। यह टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है, जबकि ओवरऑल यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है.
* 236 रन: हज़रतुल्लाह ज़ज़ई और उस्मान गनी (पहला विकेट) – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
* 233 रन: जोस बटलर और हैरी ब्रुक (दूसरा विकेट) – इंग्लैंड बनाम भारत, साउथेम्प्टन, 2026
* 223 रन: आरोन फिंच और डार्सी शॉर्ट (पहला विकेट) – ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2018
* 210 रन*: संजू सैमसन और तिलक वर्मा (दूसरा विकेट) – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2024
इंग्लैंड के लिए T20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
जोस बटलर ने इस मैच में 64 गेंदों पर 131 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में यह सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. जबकि इंग्लैंड के लिए दूसरा व्यक्तिगत स्कोर है.
* 141 रन*: फिल साल्ट – बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैनचेस्टर, 2025
* 131 रन: जोस बटलर – बनाम भारत, साउथेम्प्टन, 2026
* 119 रन: फिल साल्ट – बनाम वेस्टइंडीज, तरौबा, 2023
* 116 रन*: एलेक्स हेल्स – बनाम श्रीलंका, चट्टोग्राम, 2014
भारत के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
* 131 रन: जोस बटलर (Jos Buttler) – साउथेम्प्टन, 2026
* 125 रन*: एविन लुईस (Evin Lewis) – किंग्सटन, 2017
* 124 रन*: शेन वॉटसन (Shane Watson) – सिडनी, 2016
* 113 रन*: ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) – बेंगलुरु, 2019
* 110 रन: जोश इंग्लिस (Josh Inglis) – विशाखापत्तनम, 2023
भारत के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक
इंग्लैंड के खिलाफ हैरी ब्रूक ने इस मैच में सिर्फ 19 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. इसी के साथ भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में ब्रूक ने कैमरून ग्रीन और जैकब बेथल की बराबरी कर ली है. ब्रूक ने इस मैच में 45 गेंदों पर 95 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौका और 8 छक्का शामिल रहा.
* 16 गेंद: मार्को यानसेन (Marco Jansen) – सेंचुरियन, 2024
* 19 गेंद: कैमरून ग्रीन (Cameron Green) – हैदराबाद, 2022
* 19 गेंद: जैकब बेथल (Jacob Bethell) – वानखेड़े, 2026
* 19 गेंद: हैरी ब्रुक (Harry Brook) – साउथेम्प्टन, 2026
Costly drop for Team India 😬
Harry Brook is making India pay – 5⃣0⃣ off just 19 balls and counting 🔥#ENGvIND pic.twitter.com/naxUKSHuHB
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 11, 2026
यह भी पढ़ें: Explainer: इंग्लैंड की पिचों पर ODI में रोहित शर्मा क्यों हैं इतने घातक? जानें इसके पीछे के तकनीकी कारण
IND vs ENG: बटलर-ब्रूक की 233 रनों की साझेदारी से लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत के खिलाफ बना T20I का सबसे बड़ा स्कोर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,