Sports- Argentina Vs Switzerland Live:आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबला, अर्जेंटीना के सामने स्विट्जरलैंड की चुनौती – Argentina Vs Switzerland Live Fifa World Cup 2026 Quarter-final Football Match Result Updates -#INA

06:30 AM, 12-Jul-2026
Argentina vs Switzerland Quarter-final Live : रोचक तथ्य
मैनचेस्टर सिटी के लिए साथ मिलकर खिताब जीतने वाले पूर्व साथी खिलाड़ी मैनुएल अकांजी और जूलियन अल्वारेज अब विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। दोनों पिछले साल यूईएफए चैंपियंस लीग में भी प्रतिद्वंद्वी के रूप में भिड़ चुके हैं और अब फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फिर से आमना-सामना करेंगे।
वहीं, स्विट्जरलैंड के मुख्य कोच मुरात याकिन पूरे टूर्नामेंट में 4-2-3-1 फॉर्मेशन के तहत ब्रील एम्बोलो को स्ट्राइकर की भूमिका में उतारते रहे हैं। एम्बोलो ने अब तक सिर्फ दो गोल किए हैं, लेकिन उनका योगदान इससे कहीं अधिक रहा है। उन्होंने अपनी होल्ड-अप प्ले और मूवमेंट से स्विट्जरलैंड के अन्य आक्रमणकारी खिलाड़ियों के लिए मौके बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
06:29 AM, 12-Jul-2026
Argentina vs Switzerland Quarter-final Live : दोनों कोच एकदूसरे के खिलाफ खेल चुके
अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनल स्कालोनी और स्विट्जरलैंड के मुख्य कोच मुरात याकिन खिलाड़ी के रूप में सिर्फ एक बार आमने-सामने आए थे। यह मुकाबला 2002-03 यूईएफए चैंपियंस लीग के दूसरे ग्रुप चरण के तीसरे मैच में हुआ था। उस मैच में मुरात याकिन की टीम बासेल ने अपने घरेलू मैदान पर लियोनल स्कालोनी की डेपोर्टिवो ला कोरुना को 1-0 से हराया था। अब दोनों दिग्गज करीब 24 साल बाद फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में कोच के रूप में एक-दूसरे के खिलाफ रणनीति बनाते नजर आएंगे।
06:10 AM, 12-Jul-2026
Argentina vs Switzerland Quarter-final Live : स्टार्टिंग लाइन अप
- अर्जेंटीना की स्टार्टिंग लाइनअप: मार्टिनेज, टैग्लियाफिको, पेरेडेस, मार्टिनेज, डी पॉल, अल्वेरेज, मेसी, रोमेरो, मैक एलिस्टर, फर्नांडीज, मोलिना।
- स्विट्जरलैंड की स्टार्टिंग लाइनअप: कोबेल, एल्वेदी, अकांजी, जकारिया, एम्बोलो, फ्रायलर, जाका, न्दोये, रोड्रिगेज, सो, रीडर।
06:09 AM, 12-Jul-2026
Argentina vs Switzerland Quarter-final Live : विश्वकप में कितनी बार भिड़े
विश्व कप इतिहास में भी दोनों टीमें दो बार भिड़ी हैं। 1966 के ग्रुप चरण में अर्जेंटीना ने 2-0 से जीत दर्ज की थी, जबकि 2014 विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने अतिरिक्त समय में 1-0 से मुकाबला अपने नाम किया था।
06:09 AM, 12-Jul-2026
Argentina vs Switzerland Quarter-final Live : अर्जेंटीना प्रबल दावेदार
- अर्जेंटीना इस मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
- दोनों टीमों के बीच अब तक सात अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं। अर्जेंटीना ने पांच मैच जीते हैं, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। स्विट्जरलैंड अब तक अर्जेंटीना को नहीं हरा पाया है।
06:05 AM, 12-Jul-2026
Argentina vs Switzerland Quarter-final Live: आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबला, अर्जेंटीना के सामने स्विट्जरलैंड की चुनौती
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्वकप में क्वार्टर फाइनल के आखिरी मैच में अर्जेंटीना का सामना स्विट्जरलैंड से है। यह मुकाबला कैनसस सिटी में खेला जा रहा है।