Sports- England vs Norway: क्या 1966 का इतिहास दोहराएगा इंग्लैंड? नॉर्वे को हराकर चौथी बार अंतिम-4 में, बेलिंगहम चमके -#INA

जूड बेलिंगहम फीफा विश्व कप 2026 में लगातार इंग्लैंड के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो रहे हैं। क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे के खिलाफ उन्होंने अतिरिक्त समय में विजयी गोल दागते हुए टीम को 2-1 से जीत दिलाई और इंग्लैंड को 2018 के बाद पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
नॉर्वे ने 36वें मिनट में एंड्रियास शेल्डेरुप के गोल से बढ़त बनाई थी, लेकिन पहले हाफ के इंजरी टाइम में बेलिंगहम ने बराबरी का गोल कर दिया। अतिरिक्त समय में 93वें मिनट पर उन्होंने अपना दूसरा गोल दागकर इंग्लैंड की जीत पक्की कर दी।