UP News: दिल्ली में बारिश का ब्रेक…UP- उत्तराखंड में जमकर बरसेंगे बदरा, कैसा रहेगा MP-बिहार से लेकर राजस्थान का मौसम? – INA

IMD Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है. आज और कल बारिश की संभावना नहीं है. IMD के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश का अनुमान नहीं है. वहीं यूपी के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आइए जानते हैं कि आज एमपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल सहित देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा.

मौसम विभाग ने 11 जुलाई की रात जारी ताजा मौसम बुलेटिन में देश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, 17 जुलाई तक पूर्वी, मध्य, उत्तर-पूर्वी और उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 12 जुलाई को बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, असम में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है.

यूपी- उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

आज हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. यूपी के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं उत्तराखंड में 17 जुलाई तक कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. इसके अलावा झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी लगातार बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

एमपी-छत्तीसगढ़ में भी बारिश

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 14 से 17 जुलाई के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश और 12 से 15 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं राजस्थान के कई जिलों में आज बारिश का अनुमान है.

कोंकण-गोवा में 17 जुलाई तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में आज हीटवेव चलने की आशंका जताई गई है.

आईएमडी ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने लोगों को जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचने, मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है. किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने और फसलों में फिलहाल सिंचाई और उर्वरकों के उपयोग को टालने की भी सलाह दी गई है. इसके अलावा मछुआरों को समुद्र में तेज हवाओं और खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की हिदायत दी गई है.

दिल्ली में बारिश का ब्रेक…UP- उत्तराखंड में जमकर बरसेंगे बदरा, कैसा रहेगा MP-बिहार से लेकर राजस्थान का मौसम?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button