Sport : T20 खत्म! अब 14 जुलाई से शुरू होगी वनडे सीरीज, एक्शन में दिखेंगे विराट और रोहित, नोट कर लीजिए शेड्यूल #INA

IND VS ENG ODI Series Schedule : भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेली गई टी-20 सीरीज खत्म हो चुकी है. इस सीरीज में टीम इंडिया को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा. मगर, अब टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है, जिसपर हर किसी की नजरें टिकी होंगी. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर एक्शन में नजर आने वाले हैं. विराट और रोहित को खेलते देखना यकीनन हर क्रिकेट फैन के लिए काफी स्पेशल होता है, क्योंकि दोनों ही दिग्गज सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल नोट कर लीजिए…

T20 सीरीज गंवा बैठी टीम इंडिया

भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है. जहां, दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई, जिसका पहला मैच बारिश में धुल गया था. मगर, फिर इस सीरीज में खेले गए सभी 4 मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा और इंग्लैंड के हाथों टीम इंडिया 0-4 से वाइटवॉश हो गई. इस शर्मनाक हार के बाद अब टीम इंडिया की नजरें अपकमिंग वनडे सीरीज जीतने पर होंगी.

14 जुलाई से एक्शन में लौटेंगे विराट और रोहित

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा एक्शन में नजर आने वाले हैं. आपको बता दें, इससे पहले भारत ने अफगानिस्तान के साथ वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें रोहित तो खेलते नजर आए थे, लेकिन फिटनेस संबंधी कारणों से विराट नहीं खेल सके थे. ऐसे में अब विराट कोहली आईपीएल 2026 के बाद पहली बार एक्शन में नजर आने वाले हैं.

IND VS ENG की वनडे सीरीज का ऐसा है शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड के खेली जा रही टी-20 सीरीज के खत्म होने के बाद अब दोनों टीमों के बीच बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा मैच 16 जुलाई को शाम 5.30 बजे से कार्डिफ में होगा. तीसरा और सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को दोपहर 3.30 बजे लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा.

मैचतारीखदिनसमय (IST)स्थानमैदान
पहला वनडे14 जुलाई 2026मंगलवारदोपहर 3:30 बजेबर्मिंघमएजबेस्टन
दूसरा वनडे16 जुलाई 2026गुरुवारशाम 5:30 बजेकार्डिफसोफिया गार्डन्स
तीसरा वनडे19 जुलाई 2026रविवारदोपहर 3:30 बजेलंदनलॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड

IND VS ENG वनडे सीरीज के लिए ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय क्रिकेट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, शिवम दुबे

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, विल जैक्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम बंटन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल रशीद, जोश टंक

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड में पहली बार T20I में भारत का सूपड़ा साफ, टूटा 4 साल की बादशाहत का घमंड, ICC रैंकिंग में छिन गई नंबर-1 की कुर्सी

T20 खत्म! अब 14 जुलाई से शुरू होगी वनडे सीरीज, एक्शन में दिखेंगे विराट और रोहित, नोट कर लीजिए शेड्यूल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button