Technology, Sony का नया IER-M500 लॉन्च: अब प्रोफेशनल ऑडियो मॉनिटरिंग के लिए मिलेगा दमदार साउंड, जानें क्या है इसकी खासियत — INA

सोनी के अनुसार IER-M500 को प्रोफेशनल मॉनिटरिंग इंजीनियर्स की सलाह के आधार पर ही तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य लाइव स्टेज पर कलाकारों और ऑडियो प्रोफेशनल्स को सटीक और संतुलित साउंड उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर डिटेल को बिना किसी परेशानी के साफ और स्पष्ट सुन सकें।
क्या खास है इसमें?
- इस नए IEM में 5mm डायनामिक ड्राइवर दिया गया है, जो Hi-Res Audio को सपोर्ट करता है। इसकी फ्रीक्वेंसी रेस्पॉन्स 10Hz से 40,000Hz तक है, जिससे लो बास से लेकर हाई फ्रीक्वेंसी तक की आवाज साफ सुनाई देती है।
- इसके अलावा इसमें 103dB/mW की सेंसिटिविटी और 16 Ohms (1kHz) का इंपेडेंस मिलता है, जिससे यह प्रोफेशनल मॉनिटरिंग के लिए उपयुक्त बनता है।
डिजाइन कैसी है?
कंपनी ने इसमें सील्ड एकोस्टिक स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया है, जिससे पैसिव नॉइज आइसोलेशन बेहतर मिलता है। इसका फायदा है कि इससे स्टेज या भीड़भाड़ वाले माहौल में भी बाहरी शोर कम सुनाई देता है और यूजर ऑडियो पर बेहतर फोकस कर सकता है।
एक्सेसरीज कैसी है?
- कंपनी ने लंबे समय तक इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए इसमें फ्लेक्सिबल ईयर हैंगर्स दिए हैं। साथ ही अलग-अलग कानों के आकार के लिए चार साइज के नॉइज-आइसोलेटिंग ईयर टिप्स, फिटिंग सपोर्टर्स, केबल क्लिप, कैरीइंग केस और कम रोशनी में पहचान के लिए लेफ्ट राइट मार्किंग भी दी गई है।
- वजन की बात करें तो यह करीब 6.9 ग्राम (केबल के बिना) है। इसमें लगभग 1.6 मीटर लंबी Y-Type केबल दी गई है, जिसमें L-शेप का स्टीरियो मिनी प्लग मिलता है। इसके अलावा यह स्विट और मॉइश्चर रेसिस्टेंट भी है, जिससे लंबे लाइव सेशन में भी इसका इस्तेमाल आसान रहता है।
कीमत और उपलब्धता
सोनी IER-M500 की अमेरिका में कीमत 119.99 डॉलर करीब 11,500 रुपये रखी गई है। यह ब्लैक, क्लियर, रेड और ब्लू चार रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, और 20 से 21 अगस्त तक डिलीवरी भी हाेने की संभावना है।
किन लोगों के लिए है फायदेमंद?
सोनी का नया IER-M500 मुख्य रूप से लाइव परफॉर्मर्स, सिंगर्स, म्यूजिक बैंड्स, साउंड इंजीनियर्स और प्रोफेशनल ऑडियो मॉनिटरिंग करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अगर किसी को हाई-रेज ऑडियो, बेहतर नॉइज आइसोलेशन और स्टेज पर भरोसेमंद मॉनिटरिंग चाहिए, तो यह नया आईईएम एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है।