Sports- FIFA World Cup: क्या एक पास न देने की गलती ने तोड़ दिया नॉर्वे का सपना? हार के बाद क्या बोले एर्लिंग हालंद -#INA

फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ नॉर्वे की 2-1 से अतिरिक्त समय में हार के बाद सबसे ज्यादा चर्चा किसी गोल की नहीं, बल्कि एक ऐसे फैसले की हो रही है जिसने मैच का रुख बदल दिया। सोशल मीडिया पर इसे टूर्नामेंट की ‘सबसे बड़ी गलती’ कहा जा रहा है। नॉर्वे के स्ट्राइकर अलेक्जेंडर सोरलोथ ने शानदार मौके पर एर्लिंग हालंद को पास देने के बजाय खुद शॉट लगाने का फैसला किया और यही निर्णय टीम पर भारी पड़ गया।



 

Credit By Amar Ujala

Back to top button