Sport : IPL को टीम इंडिया की हार की वजह मानते हैं संजय मांजरेकर, दिया ऐसा लॉजिक, जो आपको भी कर देगा सोचने पर मजबूर #INA

इंग्लैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से धूल चटाई. ये पहली बार हुआ, जब इंग्लैंड में भारत को टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इसके बाद से ही भारतीय टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों पर लगातार क्रिकेट गलियारों में सवाल उठ रहे हैं. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि इस सीरीज की हार की वजह सिर्फ खिलाड़ी नहीं बल्कि वो लोग भी हैं, जिन्होंने आईपीएल में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान कर दिया है. साथ ही ये भी सुझाव दिया कि सिर्फ आईपीएल के आधार पर टीम का चुनाव न करें और उन खिलाड़ियों को भी चुना जाए, जो विदेशी धरती पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें.
संजय मांजरेकर ने बताया किसे ठहराया जाए हार का जिम्मेदार?
इंग्लैंड में टीम इंडिया के क्लीन स्वीप होने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर के एक्स पोस्ट चर्चा का विषय बन गए हैं. इस पोस्ट में मांजरेकर का कहना है कि इंग्लैंड में मिली हार की वजह सिर्फ खिलाड़ियों को नहीं मानना चाहिए. बल्कि उन्होंने तो आईपीएल पर इसका ठीकरा फोड़ दिया.
संजय मांजरेकर ने एक्स पर लिखा, “विदेशी धरती पर मिली इस हार के लिए खिलाड़ियों को आसानी से जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि उन लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए जिन्होंने आईपीएल को बल्लेबाजों के लिए आसान बना दिया है जिससे भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव पड़ता है.”
The easy thing would be is . hold players responsible for this overseas T20 setback.
The right thing would be is . hold those responsible who have made IPL such, that it puts a heavy make up on Indian batters.
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) July 12, 2026
भारतीय सिलेक्टर्स को दी सलाह
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि आईपीएल के आधार पर भारतीय टीम में प्लेयर्स का सिलेक्शन होना आम बात हो गई है. ऐसे में अब संजय मांजरेकर ने भारतीय सिलेक्टर्स को सलाह दी है कि उन्हें सिर्फ आईपीएल में प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों को नहीं बल्कि विदेश में जो अच्छा खेल सकें, उन्हें टीम में शामिल करना चाहिए.
संजय मांजरेकर ने एक अन्य एक्स पोस्ट में लिखा- ‘‘चयनकर्ताओं के लिए चुनौती यह है कि वे आईपीएल के प्रदर्शन के दबाव में आए बिना ऐसे बल्लेबाजों का चयन करें जो विदेशों में अच्छा खेल सकते हैं. उन्हें ऐसे बल्लेबाजों की पहचान करके उन्हें ही भारत के लिए चुनना चाहिए. भारत को अब टी20 क्रिकेट में अपने अधिकतर मैच विदेशों में खेलने हैं. अब घरेलू क्रिकेट का मजा खत्म हो चुका है.’’
Challenge is for the selectors . imagine Indian batters without the heavy IPL make up on & pick only those for India.
A lot of T20 cricket will be overseas now. The home fun run is over.
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) July 12, 2026
इंग्लैंड में क्लीन स्वीप हुई टीम इंडिया
भारत को पहली बार इंग्लैंड में टी20 इंटरनेशनल में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है. 5 टी20 मैचों की इस सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इसके बाद इंग्लैंड ने लगातार 4 टी20 मैचों में टीम इंडिया को बुरी तरह से हराया है और सूपड़ा साफ किया है. पहली बार इंग्लैंड में भारत को टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है और ये पहली बार हुआ है, जब भारतीय टीम लगातार 2 बार टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप हुई है.
ये भी पढ़ें: EXPLAINER: ट्रॉफी की ‘हैट्रिक’ से शर्मनाक रिकॉर्ड्स तक… यहां पढ़िए गौतम गंभीर के 2 साल के कार्यकाल का पूरा कच्चा चिट्ठा
IPL को टीम इंडिया की हार की वजह मानते हैं संजय मांजरेकर, दिया ऐसा लॉजिक, जो आपको भी कर देगा सोचने पर मजबूर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,