खबर शहर , एक पेड़ मां के नाम: 5178 स्थानों पर पौधरोपण, 53 लाख से अधिक रोपे जाएंगे पाैधे; जन कमेटियां करेंगी सुरक्षा – INA

मिशन हरियाली के लिए शासन से नामित नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव (व्यावसायिक शिक्षा) डॉ. हरिओम ने शनिवार को सर्किट हाउस में पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की शत-प्रतिशत जीवितता और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

रविवार को जिले में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस महाभियान के लिए 5178 स्थानों को चिह्नित किया गया है। जहां एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण होगा। वन विभाग 19 लाख तथा ग्राम्य विकास और नगर विकास सहित 27 अन्य विभाग 34.94 लाख पौधे लगाएंगे। डीएफओ राजेश कुमार ने पीपीटी के माध्यम से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नर्सरी से पौधों के उठान और लक्ष्य आवंटन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। 

नोडल अधिकारी ने पौधे लगाने के लावारिस न छोड़ने और स्थलवार नामित अधिकारी, सिविल सोसायटी और आम नागरिकों को मिलाकर कमेटियां गठित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह, सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

अधिकारियों को दिए ये निर्देश

-प्रत्येक विभाग पौधारोपण की ग्राउंड लेवल पर प्रभावी मॉनिटरिंग करे।

-सभी पौधों की रियल टाइम जियो-टैगिंग और फेंसिंग सुनिश्चित की जाए।

-माध्यमिक व उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं की अभियान में जनभागीदारी बढ़ाई जाए।

-कंट्रोल रूम को जीपीएस युक्त फोटो के साथ अनिवार्य रूप से रिपोर्ट प्रेषित की जाए।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button