Sport : ये हैं इंग्लैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय, नंबर-1 बॉलर को नहीं मिला है मौका #INA

IND vs ENG: भारतीय टीम को इंग्लैंड में पहली बार टी20I सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड ने 5 टी20 मैचों की सीरीज को 4-0 से अपने नाम किया. अब दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह समेत कप्तान शुभमन गिल भी इस सीरीज का हिस्सा हैं. भारतीय टीम वनडे सीरीज जीतकर टी20 में मिली शर्मनाक हार के गम को थोड़ा कम करना चाहेगी, लेकिन एक खास बात यह है कि इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाला गेंदबाज टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा नहीं है. तो चलिए जानते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज कौन हैं.
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे मैचों में रवींद्र जडेजा ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड भारतीय स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा के नाम दर्ज है. इतना ही नहीं, जडेजा भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 28 मैचों की 27 पारियों में कुल 45 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 33 रन देकर 4 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में रवींद्र जडेजा को शामिल नहीं किया गया है.
दूसरे नंबर पर हैं हरभजन सिंह
इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 23 वनडे मैचों की 23 पारियों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल 36 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान भज्जी का 31 रन देकर 5 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है.
तीसरे नंबर पर आते हैं जवागल श्रीनाथ
इस मामले में भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक जवागल श्रीनाथ तीसरे नंबर पर हैं. श्रीनाथ ने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 21 वनडे मैचों में गेंदबाजी करते हुए कुल 35 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 41 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है.
नंबर-4 पर हैं रविचंद्रन अश्विन
भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी 35 विकेटों के साथ संयुक्त रूप से जवागल श्रीनाथ के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं. अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 वनडे मैचों की 23 पारियों में गेंदबाजी करते हुए इतने विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 28 रन देकर 3 विकेट चटकाना है.
टॉप-5 में कपिल देव शामिल
पूर्व कप्तान और भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कपिल देव इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने के मामले में भारतीय गेंदबाजों में पांचवें नंबर पर आते हैं. कपिल देव ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 वनडे मैचों में कुल 28 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें 35 रन देकर 3 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है.
यह भी पढ़ें: IPL को टीम इंडिया की हार की वजह मानते हैं संजय मांजरेकर, दिया ऐसा लॉजिक, जो आपको भी कर देगा सोचने पर मजबूर
ये हैं इंग्लैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय, नंबर-1 बॉलर को नहीं मिला है मौका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,