खबर शहर , दर्दनाक: दंपती की लाश पर बिलखती बेटियां, जवान बहू-बेटे की चिता सजाते बूढ़े पिता; दृश्य देख हर कोई रो पड़ा – INA

बूढ़े पिता ने जवान बेटे-बहू के अंतिम संस्कार के लिए एक ही चिता तैयार की। दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। माता-पिता को एक साथ खोने वाली बेटियां बेसुध हो गईं। दंपती की मौत के बाद दुख के कारण नगला छीतर के घरों में चूल्हे नहीं जले। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।


हरीपर्वत के आईएसबीटी फ्लाईओवर कट पर शुक्रवार शाम कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी थी। दोनों बाइक समेत ट्रक में फंसकर 40 मीटर तक घिसटते गए थे। हादसे में बाइक सवार सिकंदरा के नगला छीतर गांव निवासी अजय सिकरवार (41) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी पूजा देवी (38) को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया और परिजन के सुपुर्द कर दिया। दोपहर में दोनों के शव को लेकर परिजन गांव पहुंचे। 

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button