खबर शहर , आगरा में दो दिन जलसंकट: आठ लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी, पाइपलाइन होगी शिफ्ट; टैंकर के लिए नोट करें ये नंबर – INA

आगरा में शिवाजी मार्केट के नजदीक पानी की लाइन शिफ्ट करने की वजह से रविवार और सोमवार को दो तिहाई शहर में जलापूर्ति बाधित रहेगी। इस दाैरान जीवनी मंडी और सिकंदरा वाटरवर्क्स से जुड़े करीब आठ लाख से ज्यादा लोगों को जल संकट से जूझना पड़ेगा। लाइन शिफ्ट करने के बाद मंगलवार सुबह से जलापूर्ति शुरू होगी।
सुभाष बाजार में दुकान गिरने की वजह से पाइपलाइन की शिफ्टिंग का काम टाल दिया गया था। जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि छत्ता जोन के बिजली घर चौराहे के पास शिवाजी मार्केट के सामने पाइपलाइन शिफ्ट करने का काम शनिवार से शुरू हो गया। मरम्मत की वजह से रविवार और सोमवार को सुबह व शाम के समय जलापूर्ति नहीं होगी।
मंगलवार सुबह लोगों को पानी मिलना शुरू होगा। शिवाजी मार्केट के सामने नाले के अंदर से पानी की लाइन पड़ी हुई है, जिससे कचरा और सिल्ट रुकती है। इस वजह से लोगों को जलभराव झेलना पड़ता है। पाइपलाइन शिफ्ट होने से जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी।
इन क्षेत्रों में नहीं मिलेगा पानी
काजीपाड़ा, मंटोला, कालामहल, कोतवाली, दरेसी, रावतपाड़ा, बेलनगंज, छत्ता, शाहगंज क्षेत्र के अलबतिया रोड, सुभाष नगर, बालाजीपुरम, दयालबाग, सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, जगदीशपुरा, किशोरपुरा, भीमनगर, बोदला, मारुति एस्टेट, अवधपुरी, पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम, राजपुर चुंगी।
टैंकर के लिए यहां करें संपर्क
टोल फ्री नंबर 18002702722
कंट्रोल रूम नंबर 8192095401
अभियंता राजीव कुमार 819209 5734