Sport : विंबलडन हारने वाले को भी IPL जीतने वाली टीम से ज्यादा प्राइज मनी मिलती है, चैंपियन को मिलने वाली रकम होती है इतनी ज्यादा #INA

Wimbledon Prize Money: विंबलडन 2026 के पुरुष एकल फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर लगातार दूसरी बार जैनिक सिनर ने इस खिताब को अपने नाम किया. उन्होंने फाइनल मैच को एकतरफा अंदाज में जीता. वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी ने रविवार को सेंटर कोर्ट पर खेले गए फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को एक सेट से पिछड़ने के बाद 6-7 (7-9), 7-6 (7-2), 6-3, 6-4 से हराया और खिताब अपने नाम किया. विंबलडन की चमचामती ट्रॉफी के अलावा जैनर को एक मोटी प्राइज मनी भी मिली है, जिसकी अगर आईपीएल चैंपियन टीम को मिलने वाली रकम से तुलना करें, तो विंबलडन विजेता को मिलने वाली प्राइज मनी लगभग डबल होगी. इतना ही नहीं फाइनल मैच में हारने वाले और विंबलडन 2026 के रनरअप रहे अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को भी प्राइज मनी के रूप में जो रकम मिली है, वह आईपीएल की चैंपियन टीम को मिलने वाली प्राइज मनी से अधिक है. तो आइए जानते हैं इस टूर्नामेंट में किसे कितनी रकम मिली.
जैनिक सिनर ने लगातार दूसरी बार जीता विंबलडन का खिताब
Winning here marks greatness. Defence leaves no doubt.
Jannik Sinner is the 2026 Gentlemen’s Singles Champion. #Wimbledon pic.twitter.com/q6nsk2PYiK
— Wimbledon (@Wimbledon) July 12, 2026
इटली के स्टार टेनिस प्लेयर और वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग वाले जैनिक सिनर ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया और लगातार दूसरी बार विंबलडन का खिताब अपने नाम कर लिया. विंबलडन 2026 के मेन्स सिंगल्स में जैनिक सिनर का सामना जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से हुआ, जिसमें अलेक्जेंडर ज्वेरेव को एक सेट से पिछड़ने के बाद 6-7 (7-9), 7-6 (7-2), 6-3, 6-4 से हराया और खिताब अपने नाम किया. यह उनके करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम है.
प्राइज मनी में जैनिक सिनर को कितने करोड़ रुपये मिले?
All the emotions on the grandest of stages 🤝#Wimbledon pic.twitter.com/narJOhufNa
— Wimbledon (@Wimbledon) July 13, 2026
कुल पुरस्कार राशि को रिकॉर्ड 64.2 मिलियन पाउंड तक बढ़ा दिया एकल स्पर्धा के प्रत्येक विजेता को 3,600,000 पाउंड मिले. ऐसे में लगातार दूसरी बार विंबलडन जीतने वाली जैनिक सिनर पर पैसों की बारिश हुई और विंबलडन की ओर से एक बड़ी प्राइज मनी दी गई है. सिनर को £3,600,000 मिले हैं, जो भारतीय रुपयों के हिसाब से 46,08,10,080.00 रुपये होते हैं, जो वाकई एक बड़ी रकम है.
फाइनल हारने वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव पर भी हुई पैसों की बारिश
विंबलडन 2026 के फाइनल में जैनिक सिनर से हाककर अलेक्जेंडर ज्वेरेव रनरअप रहे. हालांकि, रनरअप अलेक्जेंडर को प्राइज मनी के रूप में मोटी रकम मिली है. उन्हें विंबलडन की ओर से प्राइज मनी के रूप में £1,800,000 मिले हैं, जो भारतीय रुपयों में 23,04,49,320 करोड़ रुपये होते हैं.
IPL चैंपियन को कितनी मिलती है प्राइज मनी?
IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी. प्राइज मनी की बात करें, तो चैंपियन आरसीबी को आईपीएल जीतने के लिए 20 करोड़ रुपये मिले थे. हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि आईपीएल में मिलने वाली प्राइज मनी तो पूरी टीम में बांटी जाती है, जबकि विंबलडन जीतने वाले खिलाड़ी को डबल से भी अधिक 46 करोड़ रुपये मिलते हैं. वहीं, रनरअप गुजरात टाइटंस को प्राइज मनी के रूप में 12 करोड़ 50 लाख रुपये मिले थे, जबकि विंबलडन के रनरअप को प्राइज मनी में 23,04,49,320 करोड़ रुपये मिले.
Ee Sala Nu Cup Namdu! ❤️🔥🏆
Welcome . the RCB Era, ladies and gentlemen! 😎
You waited, you believed and you stayed… this one’s for you again, 12th Man Army! 🥹❤️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/04qxW21j9q
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 31, 2026
यहां देखें किसे मिलती कितनी रकम
विजेता: £3,600,000
फाइनलिस्ट: £1,800,000
सेमी-फाइनलिस्ट: £900,000
क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी: £480,000
राउंड ऑफ़ 16: £300,000
राउंड ऑफ़ 32: £185,000
राउंड ऑफ़ 64: £126,000
राउंड ऑफ़ 128: £80,000
ये भी पढ़ें: EXPLAINER: ट्रॉफी की ‘हैट्रिक’ से शर्मनाक रिकॉर्ड्स तक… यहां पढ़िए गौतम गंभीर के 2 साल के कार्यकाल का पूरा कच्चा चिट्ठा
विंबलडन हारने वाले को भी IPL जीतने वाली टीम से ज्यादा प्राइज मनी मिलती है, चैंपियन को मिलने वाली रकम होती है इतनी ज्यादा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,