UP News: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 182 PCS अफसरों का ट्रांसफर…अभय को लखनऊ भेजा गया, कानपुर की SDM बनीं ज्योति; देखें लिस्ट – INA

UP PCS Transfer List:उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़े पैमाने पर PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं. 182 अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी गई है. इस फेरबदल में 100 से अधिक एसडीएम (एसडीएम) शामिल हैं. तबादलों की जद में प्रदेश के लगभग सभी जिलों के अधिकारी आए हैं. एसडीएम के अलावा उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के सहायक आवास आयुक्त, वक्फ बोर्ड न्यायाधिकरण के रजिस्ट्रार, नगर निगमों के सहायक नगर आयुक्त और स्थानीय निकाय निदेशालय के सहायक निदेशक स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
सरकार ने विभिन्न विकास प्राधिकरणों और महत्वपूर्ण विभागों में तैनात अधिकारियों का भी व्यापक स्तर पर तबादला किया है. इनमें उपशा के विशेष कार्याधिकारी, कानपुर विकास प्राधिकरण, यूपीडा, नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, लखनऊ विकास प्राधिकरण, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, काशी विकास विशिष्ट क्षेत्र परिषद और राजस्व परिषद के विशेष कार्याधिकारी शामिल हैं. इसके अलावा अलीगढ़, मथुरा, लखनऊ, गाजियाबाद और प्रयागराज नगर निगमों के सहायक नगर आयुक्तों का भी तबादला किया गया है.
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
नायक कुमार प्रशान्त को एसडीएम उन्नाव से एसडीएम बहराइच बनाया गया है. कुमार संजय को एसडीएम रामपुर से एसडीएम जालौन बनाया गया है. ध्रुव शुक्ला को मैनपुरी से गाजीपुर का एसडीएम बना कर भेजा गया है. अभय कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर से तबादला कर विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद, लखनऊ भेजा गया है. मनोज प्रकाश को एसडीएम बस्ती से एसडीएम जालौन बनाया गया है. अरविन्द कुमार सिंह को विशेष कार्याधिकारी, नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से एसडीएम मैनपुरी बनाया गया है.
पुष्पेन्द्र पटेल को गाजीपुर से अम्बेडकरनगर भेजा गया
पुष्पेन्द्र पटेल को गाजीपुर से अम्बेडकरनगर एसडीएम बनाकर भेजा गया है. योगेश कुमार गौड़ को एसडीएम कौशांबी से सहारनपुर का एसडीएम बनाया गया है. राजेश कुमार अग्रवाल को मऊ से बहराइच का एसडीएम बनाया गया है. अनुज नेहरा को गौतमबुद्धनगर से सहायक आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, लखनऊ बनाया गया है. ज्योति शर्मा को उपजिलाधिकारी बागपत से उपजिलाधिकारी कानपुर नगर भेजा गया है. अरुण कुमार को संतकबीरनगर से गौतमबुद्धनगर का एसडीएम बनाकर भेजा गया है.
यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 182 PCS अफसरों का ट्रांसफर…अभय को लखनऊ भेजा गया, कानपुर की SDM बनीं ज्योति; देखें लिस्ट
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,