Sport : विराट कोहली VS रोहित शर्मा, एजबेस्टन में किसके आंकड़े हैं ज्यादा अच्छे? आंकड़े देख भारतीय फैंस हो जाएंगे खुश #INA

IND VS ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर नजर आने वाले हैं. ये दोनों दिग्गज टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे खेलते हैं. ऐसे में जब-जब ये खिलाड़ी मैदान पर उतरते हैं, तो सभी की नजरें उनपर टिकी रहती हैं. तो आइए पहले वनडे मैच से पहले आपको बताते हैं कि एजबेस्टन में रोहित शर्मा और विराट कोहली के आंकड़े कैसे हैं.

एजबेस्टन में कैसा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड?

एजबेस्टन के मैदान पर रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोलता है, जो यकीनन इंग्लिश खेमे की चिंता बढ़ा रहा होगा. हिटमैन ने एजबेस्टन में अब तक 6 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 89.40 के औसत से 447 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एजबेस्टन के मैदान पर 3 शतक लगाए हैं और 1 अर्धशतक लगाया है. उनका हाईएस्ट स्कोर 123* का रहा है. यहां रोहित ने 47 चौके और 8 छक्के लगाए हैं.

विराट कोहली के कैसे हैं एजबेस्टन में रिकॉर्ड?

विराट कोहली ने एजबेस्टन में अब तक 7 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 7 पारियों में उन्होंने 111.67 के औसत और 107.03 की स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 96* का है. विराट ने इस मैदान पर 3 अर्धशतक लगाया है. यहां उन्होंने 36 चौके और 4 छक्के लगाए हैं. ऐसे में अगर रोहित और विराट की तुलना करें, तो दोनों में से हिटमैन के आंकड़े बेहतर लग रहे हैं.

2027 वर्ल्ड कप के लिए अहम होगी सीरीज

इंग्लैंड के साथ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से पहले भारत ने अफगानिस्तान के साथ वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें रोहित तो खेलते नजर आए थे, लेकिन फिटनेस संबंधी कारणों से विराट नहीं खेल सके थे. ऐसे में अब विराट कोहली आईपीएल 2026 के बाद एक्शन में नजर आने वाले हैं. ऐसे में अब विराट और रोहित दोनों ही बेस्ट प्रदर्शन देना चाहेंगे, क्योंकि हर एक वनडे सीरीज अपकमिंग वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से काफी अहम है. अब देखने वाली बात होगी कि भारत टी-20 सीरीज की हार से उबरकर वनडे सीरीज में कैसा प्रदर्शन करता है.

IND VS ENG शेड्यूल पर भी डालिए नजर

IND VS ENG के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा मैच 16 जुलाई को शाम 5.30 बजे से कार्डिफ में होगा. तीसरा और सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को दोपहर 3.30 बजे लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा.

मैचतारीखदिनसमय (IST)स्थानमैदान
पहला वनडे14 जुलाई 2026मंगलवारदोपहर 3:30 बजेबर्मिंघमएजबेस्टन
दूसरा वनडे16 जुलाई 2026गुरुवारशाम 5:30 बजेकार्डिफसोफिया गार्डन्स
तीसरा वनडे19 जुलाई 2026रविवारदोपहर 3:30 बजेलंदनलॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड

वनडे सीरीज के लिए ऐसी हैं भारत और इंग्लैंड की टीमें

भारतीय क्रिकेट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, शिवम दुबे

ये भी पढ़ें: ‘जल्दी-जल्दी में जो मिला, बस पहन लिया…’, वैभव की मासूमियत ने जीता दिल, बताया किससे अरेंज किया उनके लिए सूट

विराट कोहली VS रोहित शर्मा, एजबेस्टन में किसके आंकड़े हैं ज्यादा अच्छे? आंकड़े देख भारतीय फैंस हो जाएंगे खुश





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button