UP News: यूपी चुनाव 2027: गठबंधन की ज्यादा जरूरत सपा को है… कांग्रेस नेता इमरान मसूद का बड़ा बयान – INA

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के रिश्तों में दरार साफ नजर आने लगी है. दोनों दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है, जिसके बाद इंडिया गठबंधन पर सवाल उठने लगे हैं. इस बीच कांग्रेस नेता इमरान मसूद का बयान सामने आया है. उन्होंने तीखे लफ्जों में सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन की जरूरत सपा को कांग्रेस से ज्यादा है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सपा मुस्लिम नेता को बर्दाश्त नहीं कर सकती.
कांग्रेस नेता मसूद का यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों दल 2024 लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद अपनी-अपनी ताकत और गठबंधन की शर्तों को लेकर सार्वजनिक मंचों पर आमने-सामने हैं. इससे ये सवाल एक बार फिर से उठ रहा है कि क्या 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत दिलाने वाली यह साझेदारी अगले विधानसभा चुनावों तक कायम रह पाएगी.
‘गठबंधन की जरूरत कांग्रेस से ज्यादा SP को है’
उदयवीर सिंह की टिप्पणी का जवाब देते हुए मसूद ने दावा किया कि गठबंधन की जरूरत कांग्रेस से ज्यादा समाजवादी पार्टी को है. उन्होंने कहा ‘समाजवादी पार्टी गठबंधन की मांग कर रही है, और इसी गठबंधन की बदौलत आप 2024 में 37 सीटें जीत सके वरना 2022 में तो आप 120 सीटें भी पार नहीं कर पाए थे’.
#WATCH | Saharanpur, UP | On SP leader Udaiveer Singh’s statement on him, Congress leader Imraan Masood says, “Samajwadi Party is the one shouting for an alliance… and it is due to the alliance that you could bring 37 seats in 2024, otherwise you could not even pass 120 seats pic.twitter.com/REFUyFXCGT
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 12, 2026
‘मुस्लिम नेता को बर्दाश्त नहीं कर सकती SP’
समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए मसूद ने आरोप लगाया कि पार्टी प्रभावशाली मुस्लिम नेताओं का समर्थन करने में लगातार विफल रही है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी मुस्लिम नेता को या ऐसा नेता जो मुखर है उसे बर्दाश्त नहीं कर सकती और ऐसा ही एक नेता अब कांग्रेस में है. उन्होंने सपा से जुड़े रहे कुछ प्रमुख मुस्लिम नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी में मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और आजम खान जैसे नेताओं के साथ क्या हुआ, यह सभी जानते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अपने प्रभावशाली मुस्लिम नेताओं का साथ नहीं देती.
‘मैं राहुल और प्रियंका गांधी की वजह से जीता’
कांग्रेस नेता ने इस बात को भी खारिज कर दिया कि उनकी चुनावी जीत समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन पर निर्भर थी. उन्होंने कहा, ‘मैंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की वजह से अपनी सीट जीती है. गठबंधन में रहते हुए भी मैंने चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के लिए एक भी रैली नहीं की’.
मसूद का बयान कांग्रेस और सपा के बीच बढ़ते तनाव को साफ जाहिर कर रहा है. इससे पहले नए नियुक्त यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अराज कुमार सिंह पटेल ने कहा था कि विधानसभा चुनाव के लिए सपा के साथ किसी भी गठबंधन में कांग्रेस बराबर सीटें मांगेगी. उनके इस बयान को स तरह देखा गया कि 2024 लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन से उत्साहित कांग्रेस अब राज्य में दूसरे नंबर पर रहने को तैयार नहीं है.
यूपी चुनाव 2027: गठबंधन की ज्यादा जरूरत सपा को है… कांग्रेस नेता इमरान मसूद का बड़ा बयान
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,