Sport : 'उन्होंने गलत फैसले लिए हैं' टीम मैनेजमेंट की गलतियों पर पूर्व क्रिकेटर का बयान, जॉन राइट और गैरी कर्स्टन की दिलाई याद #INA

Indian Cricket team : भारतीय क्रिकेट टीम को दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक माना जाता है. भारत के पास वनडे वर्ल्ड कप से लेकर टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का भी टाइटल है. इंडियन क्रिकेट टीम अलग-अलग समय में हर फॉर्मेट में नंबर 1 रह चुकी है. टीम इंडिया ने 2022 से 11 जुलाई 2026 तक टी20 क्रिकेट में नंबर 1 टीम थी. भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप होना पड़ गया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तकरीबन 4 साल बाद अपने नंबर 1 का ताज गंवा दिया. अब टीम इंडिया टी20 फॉर्मेट में नंबर 2 टीम है.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था. उसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया गया. उसके बाद टीम ने आयरलैंड के दौरान किया. वहां भारत को पहली बार आयरलैंड ने हराया. आयरलैंड ने दोनों मैचों में टीम इंडिया का हराकर क्लीन स्वीप किया. इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में भारत को 4-0 से क्लीन स्वीप किया.
टीम इंडिया ने इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपना नंबर 1 का स्थान भी गंवा दिया. अब टीम इडिया के निराशाजनक और खबरा प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैप ने बड़ा बयान दिया है. टीम और खिलाड़ियों की इस हालत के लिए कैप ने इंडियन क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने क्या कहा है. आइए उसके बारे में जानते हैं.
मोहम्मद कैप ने टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
मोहम्मद कैप ने कहा कि, ‘इंडियन टीम मैनेजमेंट ने बहुत सारी बेसिक गलतियां की हैं. उनके मुताबिक उन्हें अभी भी अपनी बेस्ट 11 नहीं पता है. टॉस जीतने के बाद वो इस बात को लेकर कन्फ्यूज दिखे कि पहले बैटिंग करें या फील्डिंग करें. इसके साथ ही पूरी सीरीज में उन्होंने गलत फैसले लिए हैं. जॉन राइट के जमाने से लेकर गैरी कर्स्टन तक मुझे याद नहीं कि किसी इंडियन टीम मैनेजमेंट ने इतनी गलतियां की हों’.
🔴 NEVER SEEN SUCH POOR TEAM MANAGEMENT – MOHD KAIF 🤯
🎙️: Indian team management has made too many basic mistakes. According . him, they still don’t know their best XI, have looked confused over whether . bat or field first after winning the toss, and have made poor decisions… pic.twitter.com/6hTmXHrT7M
— Sam (@cricsam02) July 13, 2026
टीम इंडिया के इस निराशाजनक प्रदर्शन पर देश और दुनिया के तमाम दिग्गज और पूर्व खिलाड़ी उनकी आलोचना कर रहे हैं. इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया को अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सबसे बड़ी हार भी मिली है. इस दौरान पर इंडियन क्रिकेट टीम 76 रनों पर ढेर हो गई. वो 125 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई. उसने 9 विकेट से मैच गंवाया. इसके बाद क्रिकेट जगत के तमाम खिलाड़ी टीम इंडिया के प्रदर्शन से निराश हैं.
England win the 3rd T20I by 125 runs . lead the series 2-0.
Scorecard ▶️ https://t.co/jan4S8zsaV#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/JKung77cru
— BCCI (@BCCI) July 7, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के इस प्रदर्शन के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी बड़ा फैसला लेने वाली है. बीसीसीआई अब एक रिव्यू मीटिंग करने वाली है, जिसमें वो कप्तान श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर समेत टीम मैनेजमेंट के कई लोगों पर इंग्लैडं दौरे के बाद एक्शन लेने का प्लान बना रही है. बीसीसीआई टीम में चल रही दिक्कतों को दूर करना चाहेगी.
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाला भारत का स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे.
ये भी पढ़ें : IND vs ENG: भारत या इंग्लैंड वनडे क्रिकेट में किसका पलड़ा है भारी, जानिए कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
'उन्होंने गलत फैसले लिए हैं' टीम मैनेजमेंट की गलतियों पर पूर्व क्रिकेटर का बयान, जॉन राइट और गैरी कर्स्टन की दिलाई याद
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,