Sport : IND vs ENG: भारत या इंग्लैंड वनडे क्रिकेट में किसका पलड़ा है भारी, जानिए कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड #INA

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज कल से यानी 14 जुलाई (मंगलवार) को खेला जाएगा. इस सीरीज में बतौर कप्तान शुभमन गिल इंग्लैड के कैप्टन हैरी ब्रुक से भिड़ते हुए नजर आएंगे. वहीं इस सीरीज में भारत के स्टार और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी होने वाली है. अब इंडियन क्रिकेट टीम इंग्लैंड क्रिकेट टीम को इस वनडे सीरीज में हराने का इरादा लेकर उतरेगी. टीम में केएल राहुल जैसे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज भी मौजूद हैं.
इस वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंग्लैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से गंवा दी. टीम इंडिया को पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के हाथों लगातार दो टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप होना पड़ गया. अब गिल की सेना के पास वनडे में इंग्लैंड को क्लीन स्वीप कर भारतीय फैंस को तोहफा देने का मौका होगा.
An Epic Showdown awaits!🏴⚔️🇮🇳
The wait is over as Rohit Sharma & Virat Kohli return . spearhead India’s batting royalty💥🏏
Every over will test skill as two cricketing powerhouses collide in a blockbuster ODI series.#ENGvIND | 1st ODI 👉 TUE, 14th JULY, 2:30 PM on… pic.twitter.com/EIv3ShrNI0
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 13, 2026
उससे पहले हम आपको आज बताने वाले हैं कि, इंग्लैंड या इंडिया वनडे क्रिकेट में किस टीम का पलड़ा भारी है. इन टीमों के बीच अब तक कितने मुकाबले खेले गए हैं. भारत ने कितने मैच जीते हैं. वहीं इंग्लैंड क्रिकेट टीम को कितने मुकाबलों में जीत मिली है. इसके साथ ही दोनों में कौन आगे हैं. आइए इस बारे में जानते हैं.
भारत और इंग्लैंड वनडे हेड टू हेड
वनडे क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम का पलड़ा इंग्लैंड क्रिकेट टीम पर भारी रहा है. भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 110 एकदिवसीय (ODI) मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम को 61 मुकाबलों में जीत मिली है. इसके साथ ही टीम इंडिया को 44 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं 110 मैचों में से इंग्लैंड क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ कुल 44 मैचों में जीत मिली है, उसे इस दौरान 61 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. इन दोनों टीमों के बीच इस दौरान 2 मुकाबले टाई भी रहे हैं.
From the subcontinent . the bouncy tracks: Captain #ShubmanGill on the road ahead 🛣️#ENGvIND 1st ODI | TUE, 14 JULY | LIVE on JioHotstar pic.twitter.com/PY2lFSJEuN
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 13, 2026
इंग्लैंड में भारतीय टीम का प्रदर्शन
भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड की सरजमी पर वनडे रिकॉर्ड देखें तो, भारत ने इंग्लैंड में अब तक कुल 44 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम को कुल 18 मैचों में जीत मिली है. वहीं टीम इंडिया को इंग्लैंड से 23 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. इन दोनों टीमों के बीच इस दौरान 1 मैच टाई रहा है, जबकि 2 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकला है.
Sony Sports Network ke TV channels par laut raha hai ‘Chiku Bhaiya’ ka jalwa! 🐐
Watch Virat Kohli in action against England alongside Rohit Sharma, Jasprit Bumrah and Captain Shubman in the 1st ODI, 14th July, 2:30 PM. #SonySportsNetwork #ENGvIND #MamlaPersonalHai… pic.twitter.com/Jhm2E4zhXK
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 12, 2026
ऐसे में कहा जा सकता है कि, टीम इंडिया के वनडे क्रिकेट में इंग्लैडं के खिलाड़ी हेड टू हेड आंकड़े काफी उम्दा हैं. वहीं इंग्लैंड की सरजमीं पर उनका वनडे रिकॉर्ड उन्हें और बेहतर करने की जरूरत है. अब टीम इंडिया के पास मौका है कि, वो इंग्लैंड में अपने वनडे आंकड़ों को और ज्यादा बेहतर कर सके.
ये भी पढ़ें : विराट कोहली VS रोहित शर्मा, एजबेस्टन में किसके आंकड़े हैं ज्यादा अच्छे? आंकड़े देख भारतीय फैंस हो जाएंगे खुश
IND vs ENG: भारत या इंग्लैंड वनडे क्रिकेट में किसका पलड़ा है भारी, जानिए कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,