खबर शहर , यूपी पुलिस के जवान की मौत: बैंक के गार्ड रूम में कैसे चली गोली? अंतिम संस्कार के दौरान छलका पिता का दर्द – INA

मथुरा में केनरा बैंक की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मृत मुख्य आरक्षी अजीत कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से कम बातचीत कर रहा था, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।


मथुरा में ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मृत मुख्य आरक्षी अजीत का रविवार को परिजन व पुलिसकर्मियों ने राजकीय सम्मान के साथ ध्रुव घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। पिता का कहना है कि एक सप्ताह से अजीत कम बोल रहा था। हालांकि उसने कोई परेशानी जाहिर नहीं की थी। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें –  ये तस्वीरें कर देंगी हैरान: रेलवे अधिकारी को स्टेशन पर घसीटा, जड़े थप्पड़, RPF जवानों ने ये क्या कर डाला

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button