Sport : Virat Kohli : इंग्लैंड वनडे सीरीज में विराट कोहली रचेंगे इतिहास, सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर हासिल करेंगे खास मुकाम #INA

Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में चोट के बाद वापसी करने वाले हैं. विराट कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026  में चोट लगी थी. उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा था. अब इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में खेली जाने वाली तीन मैचों की सीरीज के जरिए विराट कोहली वापसी करने वाले हैं. 

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के पास इग्लैंड के खिलफ खेली जाने वाली इस सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रचने का मौका होगा. विराट इस सीरीज में सिर्फ भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर नया कीर्तिमान रच सकते हैं. विराट कोहली के पास इस सीरीज में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का भी मौका होगा. 

विराट कोहली 203 रन बनाकर रचेंगे इतिहास 

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए विराट ने अब तक 311 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान विराट ने 299 पारियों खेली हैं, जिसमें उन्होंने 58.71 की औसत से 14,797 रन बनाए हैं. अब विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की इस सीरीज में अगर 203 रन बना लेते हैं तो वो, वनडे क्रिकेट में अपने 15 हजार रन पूरे कर लेंगे. इसके साथ ही विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 15,000 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद विश्व के दूसरे बल्लेबाज बनेंगे. 

विराट के पास सचिन को पछाड़ने का होगा मौका 

सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 359 पारियों में अपने 15 हजार रन पूरे किए थे. अब विराट कोहली के पास उनके पीछे छोड़कर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 15 हजार रन पूरे करने का मौका मौका होगा. इस सीरीज में 203 रन बनाते ही विराट कोहली वनडे में दुनिया के सबसे तेज 15000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. सचिन तेंदुलकर ने यह उपलब्धि साल 2007 में हासिल की थी. अब विराट के पास 2026 में इसे हासिल करने का मौका होगा. 

इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवनी बल्लेबाज विराट कोहली को तेज गेंदबाजों को खेलना काफी पसंद है. वो इंग्लैंड की उछाल भरी और बाउंसी पिचों पर खेलना पसंद करते हैं. विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली 38 पारियों में 41 की औसत से 1,397 रन बनाए हैं. विराट इंग्लैंड के खिलाफ 3 शतक और 10 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. 

विराट कोहली का वनडे करियर

विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2008 में अपना वनडे अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. विराट कोहली ने अब तक इंडियन क्रिकेट टीम के लिए 311 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 299 पारियों में  58.71 की औसत और 93.82 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 14,797 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली ने 54 शतक और 77 अर्धशतक भी लगाए हैं. विराट कोहली के बल्ले से इस फॉर्मेट में 1376 चौके और 168 छक्के निकले हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव.

ये भी पढ़ें : IND vs ENG 1st ODI : रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा कप्तान शुभमन गिल किसे देंगे मौका, जानिए कैसी होगी प्लेइंग-11

Virat Kohli : इंग्लैंड वनडे सीरीज में विराट कोहली रचेंगे इतिहास, सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर हासिल करेंगे खास मुकाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button