Sport : रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के इंजमाम-उल-हक को छोड़ेंगे पीछे #INA

Rohit Sharma : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास एक इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. इसके साथ ही रोहित शर्मा के पास पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक को भी पीछे छोड़ने का मौका होगा. भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज में रोहित शर्मा धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं. 

भारत और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाने वाला है. इसके बाद दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स पर खेला जाएगा. इसके साथ ही इस सीरीज का अंतिम और तीसरा वनडे मैच 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस सीरीज में रोहित शर्मा के पास एक रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.

रोहित शर्मा 280 रन बनाकर रचेंगे इतिहास 

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अब तक वनडे क्रिकेट में 285 मैचों की 277 पारियों में 11720 रन बनाए हैं. अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में अगर तीन मैचों में अंदर रोहित शर्मा 280 रन बना लेते हैं, तो वनडे क्रिकेट में 12000 रन पूरे कर लेंगे. इसके साथ ही रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के 7वें खिलाड़ी बन जाएंगे. 

इसके साथ ही रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे. भारत के लिए सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली उनसे पहले 12000 रनों का वनडे क्रिकेट में आंकड़ा पार कर चुके हैं. अब रोहित शर्मा के पास वनडे क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बनने का मौका होगा.

 इंजमाम-उल-हक को पीछे छोड़ेंगे रोहित शर्मा  

रोहित शर्मा ने एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक 11720 रन बनाए हैं. वहीं पाकिस्तान के दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक ने वनडे क्रिकेट में 378 मैचों की 350 पारियों में 11739 रन बनाए हैं. वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा से आगे हैं. रोहित शर्मा अब अगर इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 20 रन और बना लते हैं तो, वो इंजमाम-उल-हक को वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे.

रोहित शर्मा का इंग्लैंड में प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 वनडे मैचों की 23 पारियों में 846 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित के बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक आए हैं. उन्होंन इंग्लैंड की सरजमीं पर 102 चौके और 21 छक्के लगाए हैं. 

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी 

क्रमखिलाड़ीदेशमैचपारीरन
1सचिन तेंदुलकरभारत46345218,426
2विराट कोहलीभारत31129914,797
3कुमार संगकाराश्रीलंका40438014,234
4रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया37536513,704
5सनथ जयसूर्याश्रीलंका44543313,430
6महेला जयवर्धनेश्रीलंका44841812,650
7इंजमाम-उल-हकपाकिस्तान37835011,739
8रोहित शर्माभारत28527711,720

ये भी पढ़ें : Virat Kohli : इंग्लैंड वनडे सीरीज में विराट कोहली रचेंगे इतिहास, सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर हासिल करेंगे खास मुकाम

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के इंजमाम-उल-हक को छोड़ेंगे पीछे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button