Sport : भारतीय टीम ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में टेस्ट जीतने वाली बनी दुनिया की पहली महिला टीम बनी, इंग्लैंड को 270 रनों से चटाई धूल #INA

IND W vs ENG W: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नया इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीतने वाली दुनिया की पहली महिला टीम बन गई है. इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र 4 दिवसीय टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने मेजबान इंग्लैंड को 270 रनों के बड़े अंतर से हराकर इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच को अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया ने इस मैच में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 457 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 186 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए पहली पारी में तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने 5 विकेट लेकर धमाल मचाया. वहीं दूसरी पारी में विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक लगाकर टीम इंडिया को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
भारत ने पहले पारी में बनाए थे 285 रन
लॉर्ड्स में खेले गए इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 285 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से उपकप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 83 रनों की पारी खेली. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 रन और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 57 रनों की पारी खेली. इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 35 रनों का योगदान दिया. जबकि इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने 3 विकेट झटके. मैडी विलियर्स, इस्सी वोंग और लॉरेन फाइलर ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि लॉरेन बेल को एक सफलता मिली.
क्रांति गौड़ ने 5 विकेट हॉल लेकर रचा था इतिहास
भारत की पहली पारी के जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 170 रनों पर ही ढेर हो गई. इंग्लैंड के लिए एमी जोन्स ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली, जबकि नैट साइवर-ब्रंट ने 44 रन बनाए. वहीं भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने 5 विकेट लेकर धमाल मचाया. क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के इतिहास में टेस्ट मैच में 5 विकेट हॉल लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं. इसके अलावा सायली सतघरे और स्नेहा राणा ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि दीप्ति शर्मा को 1 सफलता मिली.
यास्तिका भाटिया के शतक के दम पर भारत ने इंग्लैंड को दिया 457 रनों का लक्ष्य
इसके बाद मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने यास्तिका भाटिया के इस शतक के दम पर 7 विकेट पर 341 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. पहली पारी में टीम इंडिया को 115 रनों की अच्छी लीड मिली थी, जिसमे दम पर भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 457 रनों का लक्ष्य रखा है. यास्तिका भाटिया ने 158 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली. अलावा उपकप्तान स्मृति मंधाना ने 70 रनों की पारी खेलीं. ऋचा घोष नाबाद 50 रन बनाईं.
दूसरी पारी में रनों पर ऑलआउट हुई इंग्लैंड की टीम, भारत ने रनों से जीता मैच
भारतीय टीम के दिए 457 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही थी. भारतीय गेंदबाजों ने 59 रनों के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया था. इंग्लिश टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा. इसके बाद एमी जोन्स और मैडी विलियर्स के बीच छठें विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर स्नेहा राणा ने मैडी विलियर्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. मैडी विलियर्स 26 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद चौथे दिन का खेल शुरु होते ही स्नेहा ने ही एमी जोन्स को भी चलता किया और इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया. एमी जोन्स ने 54 रनों की पारी खेली. इस तरह इंग्लैंड ने 7वां विकेट गंवा दिया. इसके बाद सोफी एक्लेस्टोन को आउट कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई. सोफी एक्लेस्टोन ने आखिरी विकेट के लिए लड़ाई लड़ीं, लेकिन वो काफी नहीं था.
यह भी पढ़ें: स्टीफन फ्लेमिंग के बाद 44 इंटरनेशनल मैच खेलने वाला भारतीय क्रिकेटर बन सकता है CSK का नया कोच, चर्चा में आया नाम
भारतीय टीम ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में टेस्ट जीतने वाली बनी दुनिया की पहली महिला टीम बनी, इंग्लैंड को 270 रनों से चटाई धूल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,