यूपी – राखी हुई शर्मसार: नशे में झूमता हुआ घर पहुंचा भाई, बहन से की मारपीट, विरोध पर कीं अश्लील हरकतें, रिपोर्ट – INA

पनकी के कांशीराम कॉलोनी में नशेबाज भाई ने बहन से मारपीट करने के बाद अश्लीलता की। बहन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता के अनुसार, 8 जुलाई को उसका भाई शराब पीकर घर पहुंचा। आरोप है कि घर में घुसते ही उसने विवाद शुरू कर दिया और उसके साथ मारपीट की।
जब युवती ने विरोध करते हुए पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने अश्लील हरकतें कीं और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने पनकी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।