UP News: पत्नी की हत्या के बाद 10 साल काटी जेल, लौटा तो छोटे भाई की बीवी का किया कत्ल… खुद भी चुनी मौत – INA

मिर्जापुर जिले में पत्नी की हत्या के मामले में जेल से सजा काटकर लौटे एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुहनी बेलहा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. पत्नी की हत्या के मामले में जेल से सजा काटकर लौटे एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी को पहले पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. बाद में कुछ दूरी पर स्थित एक बगीचे में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि तेंदुहनी बेलहा गांव निवासी 26 वर्षीय संगीता, पत्नी ननकू, रविवार शाम घर पर थीं. आरोप है कि उनके जेठ छोटेलाल उर्फ कलट्टर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने संगीता की बेरहमी से पिटाई कर दी. गंभीर चोटें लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित बगीचे में पहुंचा और पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक लालगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

मृतका के भाई संदीप ने बताया कि आरोपी छोटेलाल उर्फ कलट्टर पूर्व में अपनी पत्नी की दहेज हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था और करीब 10 वर्ष की सजा काटने के बाद लगभग 15-16 महीने पहले जेल से रिहा होकर गांव लौटा था.

मृतका अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्र लाडो और पांच माह की पुत्री पारो को छोड़ गई हैं. घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. इसी दौरान जानकारी मिली कि उसने बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

वहीं, लालगंज प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसने स्वयं आत्महत्या कर ली. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

पत्नी की हत्या के बाद 10 साल काटी जेल, लौटा तो छोटे भाई की बीवी का किया कत्ल… खुद भी चुनी मौत


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button