Tach – अकाउंट में गलती से आ गए लाखों रुपये! खुशी मनाने से पहले जान लें क्या कहता है नियम, ये 4 काम होते हैं जरूरी

Powered by :

Last Updated:

अगर आपके बैंक अकाउंट में अचानक ज्यादा पैसे आ जाएं, तो उन्हें खर्च करने से पहले सावधान हो जाएं. ये किसी की तरफ से नहीं आए हैं, बल्कि ये टेक्निकल ग्लिच होता है. जानिए टेक्निकल ग्लिच क्या होता है, यह कैसे होता है, बैंक ऐसी गलती को कैसे सुधारता है और ऐसी स्थिति में आपको क्या-क्या कदम उठाने चाहिए.

ख़बरें फटाफट

अकाउंट में गलती से आ गए लाखों रु! खुशी मनाने से पहले जान लें क्या कहता है नियमZoom

बैंक की टेक्निकल गड़बड़ी से अकाउंट में आए पैसे? इन्हें खर्च करना पड़ सकता है भारी

कल्पना कीजिए आप सुबह उठे और बैंक अकाउंट चेक किया तो अचानक 7 लाख रुपये एक्स्ट्रा दिख रहे हैं. पहले यकीनन खुशी होगी, फिर जरूर डर लगने लगेगा- ‘कहीं कोई गलती तो नहीं?’ ये स्थिति कई लोगों के साथ हो चुकी है, और कई बार तो ऐसा भी होता है कि पैसे ज्यादा कट जाते हैं. पता करने पर मालूम होता है कि ऐसा किसी टेक्निकल ग्लिच के चलते हुआ है. आइए समझते हैं कि यह टेक्निकल ग्लिच आखिर क्या है, कैसे होता है और इसमें क्या करना चाहिए.

टेक्निकल ग्लिच क्या है? टेक्निकल ग्लिच मतलब बैंकिंग सिस्टम में कोई छोटी-बड़ी तकनीकी गड़बड़. बैंक के कंप्यूटर सिस्टम बहुत बड़े और कठिन होते हैं. इनमें हर दिन लाखों ट्रांजेक्शन होते हैं. कभी-कभी सॉफ्टवेयर में बग (error), सर्वर में समस्या, या अपडेट के दौरान गलती से पैसे किसी और के अकाउंट में चले जाते हैं.

ये जानबूझकर नहीं होता, बल्कि सिस्टम की गलती से होता है. जैसे कंप्यूटर में कभी फाइल गलती से डुप्लिकेट हो जाती है, वैसे ही बैंकिंग सिस्टम में पैसे डुप्लिकेट या गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो सकते हैं.

यह कैसे हो जाता है?

  • सॉफ्टवेयर अपडेट के दौरान गड़बड़
  • बैंक का सॉफ्टवेयर अपडेट करते समय कभी गलती हो जाती है.
  • पुराना और नया सिस्टम मैच नहीं करता तो पैसे दोबारा क्रेडिट हो सकते हैं.
  • सर्वर ओवरलोड
  • त्योहार, सैलरी क्रेडिट या बड़ी ट्रांजेक्शन के समय सर्वर पर बहुत लोड पड़ता है. इससे सिस्टम कन्फ्यूज हो जाता है और पैसे गलत जगह ट्रांसफर हो जाते हैं.

इंसान से गलती + सिस्टम एरर

  1. किसी कर्मचारी ने गलत एंट्री की और सिस्टम ने उसे दोबारा प्रोसेस कर दिया.
  2. थर्ड-पार्टी पेमेंट गेटवे की समस्या
  3. UPI, Paytm, PhonePe जैसे ऐप्स के जरिए ट्रांजेक्शन में गड़बड़ हो सकती है.

अगर आपके अकाउंट में अचानक पैसे आए तो क्या करें?

तुरंत बैंक को सूचित करें- कॉल करें या ब्रांच जाएं.

पैसे खर्च न करें- अगर आप खर्च कर देंगे तो यह कानूनी रूप से गंभीर समस्या बन सकती है. बैंक इसे रिकवर करेगा और आप पर ब्याज भी लग सकता है.

स्क्रीनशॉट रखें- ट्रांजेक्शन डिटेल का.

बैंक आमतौर पर कुछ दिनों में गलती सुधार लेता है. टेक्निकल ग्लिच बैंकिंग सिस्टम की सामान्य समस्या है. यह जानबूझकर नहीं होता, लेकिन अगर आपके अकाउंट में अचानक पैसे आए तो घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत बैंक को बताएं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…और पढ़ें


Source link

Back to top button