Sport : भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए ODI मैचों में किसने लगाए सबसे ज्यादा शतक, रोहित-विराट सहित टॉप-10 में चार भारतीय शामिल #INA

Most hundreds in India vs England ODI : भारत और इंग्लैंड वर्तमान समय में क्रिकेट की दुनिया की सबसे मजबूत टीमें हैं. एक टीम को क्रिकेट का जन्मदाता माना जाता है तो वहीं, दूसरी टीम ने क्रिकेट को ऊंचाईयों तक पहुंचाने में सबसे बड़ा काम किया है. क्रिकेट की लोकप्रियता भारतीय क्रिकेट टीम के आज के समय में काफी ज्यादा है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ जब-जब भारतीय क्रिकेट टीम की टक्कर होती है, तो भारतीय फैंस में जीत का जुनून भर जाता है, इंग्लैंड ने भारत पर इतनी साल राज किया और इंडियन लोगों पर जुर्म किया, क्रिकेट के मैदान पर बार बार इंग्लैंड को हराकर इंडिया उसका बदला लेती है और क्रिकेट फैंस को इससे सूकून मिलता है.

इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है. टीम इंडिया इंग्लैंड में व्हाइट बॉल सीरीज खेलने के लिए गई हुई है. भारतीय टीम ने इंग्लैड के खिलाफ पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली, जिसे टीम इंडिया 4-0 से हार गई. टी20 क्रिकेट में क्लीन स्वीप होने के बाद अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ भारतीय क्रिकेट टीम वनडे सीरीज खेलने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेली जाने वाली है.

इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाने वाला है. इसके बाद दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स पर खेला जाएगा. इस सीरीज का तीसरा वनडे मैच 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. तो इस सीरीज से पहले आज हम आपको भारत-इंग्लैंड वनडे मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले वाले टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं. 

भारत-इंग्लैंड वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज  

भारत और इंग्लैडं के बीच अब तक खेले गए वनडे मैचों के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक युवराज सिंह ने लगाए हैं. उनके बाद इस लिस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं. भारत-इंग्लैंड वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों में चौथे बल्लेबाज पूर्व क्रिकेटर और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं. 

1 – युवराज सिंह 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह भारत-इंग्लैंड वनडे मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. इस लिस्ट में युवी टॉप पर काबिज हैं. युवराज सिंह ने 2002 से लेकर 2017 तक 37 मैचों की 36 पारियों में कुल 4 शतक लगाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1523 रन भी आए हैं. 

2 – जो रूट 

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी दाएं हाथ के बल्लेबाज जो रूट भारत-इंग्लैंड वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2013 से लेकर 2025 तक 25 मैचों की 23 पारियों में कुल 3 शतक लगाए हैं. उनके बल्ले से इस दौरान 851 रन भी निकले हैं. 

3 – रोहित शर्मा 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के 39 वर्षीय बल्लेबाज रोहित शर्मा रूट भारत-इंग्लैंड वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. हिटमैन ने 2008 से लेकर 2025 तक 23 मैचों की 23 पारियों में 3 शतक ठोके हैं. उन्होंने इस दौरान 846 रन बनाए हैं.

4 – विराट कोहली 

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली भारत-इंग्लैंड वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. किंग कोहली ने 2011 से लेकर 2025 तक कुल 3 शतक जड़े हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 38 मैचों की 38 पारियों में 1397 रन आए हैं. विराट इस सीरीज में अपने रिकॉर्ड और बेहतर कर सकते हैं. 

5 – रॉबिन स्मिथ 

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन स्मिथ भारत-इंग्लैंड वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पाचंवे बल्लेबाज हैं. स्मिथ ने 1989 से लेकर 1993 तक कुल 2 शतक लगाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से भारत बनाम इंग्लैंड वनडे में 10 मैचों की 10 पारियों में 505 रन भी आए हैं.

6 – मार्कस ट्रेस्कोथिक

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक भारत-इंग्लैंड वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज हैं. उन्होंने भारत-इंग्लैंड वनडे में 2002 से लेकर 2024 तक कुल 2 शतक लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 15 मैचों की 15 पारियों में 614 रन भी बनाए हैं.

7 – जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो भारत-इंग्लैंड वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज हैं. जॉनी ने 2011 से लेकर 2023 तक कुल 18 मैचों की 17 पारियों में 2 शतक लगाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 641 रन भी आए हैं. 

8 – इयान बेल 

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान इयान बेल भारत-इंग्लैंड वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले आठवें बल्लेबाज हैं. बेल ने 2006 से लेकर 2015 तक कुल 31 मैचों की 31 पारियों में 2 शथक लगाए हैं. उन्होंने भारत-इंग्लैंड वनडे मैचों में कुल 1163 रन भी बनाए हैं.

9 – सचिन तेंदुलकर 

इंडियन क्रिकेट टीम के दिग्गज और महान बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी इस लिस्ट में शुमार हैं. सचिन भारत-इंग्लैंड वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 9वें बल्लेबाज हैं. उन्होंने 1990 से लेकर 2011 तक 37 मैचों की 37 पारियों में कुल 2 शतक लगाए हैं. इस दौरान सचिन के बल्ले से 1455 रन निकले हैं.

10 – केएल राहुल 

भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भारत-इंग्लैंड वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 10वें बल्लेबाज हैं. भारत इंग्लैंड वनडे में उन्होंने अब तक सिर्फ 1 शतक लगाया है. इस दौरान उन्होंने 13 मैचों की 13 पारियों में 301 रन भी बनाया है. 

ये भी पढ़ें : ‘टीम की नाकामी पर सवाल उठा…’ सबा करीम ने टीम इंडिया पर दिया बड़ा बयान, जानिए श्रेयस अय्यर को लेकर क्या कहा?

भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए ODI मैचों में किसने लगाए सबसे ज्यादा शतक, रोहित-विराट सहित टॉप-10 में चार भारतीय शामिल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button