Sport : गौतम गंभीर पर लगा फेवरेटिज्म का आरोप, पूर्व क्रिकेटर ने लिया 3 खिलाड़ियों का नाम, कहा- 'उनके कुछ फेवरेट प्लेयर्स हैं…' #INA

IND VS ENG: भारतीय क्रिकेट टीम को बैक टू बैक टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है. पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के साथ खेली सीरीज में भारत क्लीन स्वीप हो गया. इसके बाद से ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों का प्रदर्शन और टीम मैनेजमेंट को लेकर चर्चा हो रही है. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर हनुमा विहारी ने गौतम गंभीर पर फेवरेटिज्म का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि गंभीर के कुछ फेवरेट प्लेयर्स हैं, जिन्हें वह खिलाते रहते हैं. साथ ही उन्होंने प्लेयर्स के नाम भी गिनाए…

गौतम गंभीर पर लगा फेवरेटिज्म का आरोप

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हनुमा विहारी ने हेड कोच गौतम गंभीर पर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि गंभीर के कुछ फेवरेट खिलाड़ी हैं और वह उन्हें ही लेकर खेलना चाहते हैं. विहारी ने तो उन खिलाड़ियों के नाम भी गिना दिए.

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए हनुमा विहारी ने कहा, “गौतम गंभीर के कुछ फेवरेट प्लेयर्स हैं और वह उन्हें लेकर खेलना चाहते हैं. मुझे उन प्लेयर्स को टीम में शामिल करने में कोई वैल्यू नहीं दिखती. मुझे ये बात समझ में नहीं आती है कि टीम में कुछ खिलाड़ी आखिर कर क्या रहे हैं. दुबे बॉलिंग नहीं करता, फील्डिंग नहीं कर सकता और बल्लेबाजी में भी वो फॉर्म नहीं दिखा पाया है.”

“शेडगे बॉलिंग या बैटिंग में इम्प्रेसिव नहीं है. मुझे नहीं मालूम कि सुंदर अभी भी टीम में क्यों बने हुए हैं. अगर आप उनके कॉन्ट्रिब्यूशन को देखे, तो पिछले कुछ सालों में वह टीम इंडिया के लिए कुछ खास नहीं कर पाए हैं.”

टीम में प्लेयर्स की सिक्योरिटी पर भी उठाया सवाल

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ खेले गए 5 मैचों की टी-20 आई सीरीज में एक भी मैच में सेम प्लेइंग-11 को नहीं उतारा गया. पहले मैच में संजू सैमसन को खिलाया गया, तो फिर दूसरे मैच में संजू को बाहर करके वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया. मगर, 3 मैच में खिलाकर वैभव को भी बाहर कर दिया गया. हनुमा विहारी का मानना है कि इस तरह से तो टीम में प्लेयर्स को सिक्योरिटी वाला माहौल नहीं मिलेगा.

हनुमा विहारी ने आगे कहा, “टीम में प्लेयर्स को सिक्योरिटी ही नहीं है. यदि आप प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो आपको बाहर कर दिया जाएगा. आपको इसे लंबा मौका देना चाहिए. यदि आप वैभव सूर्यवंशी को खिलाने पर अड़े थे, तो कम से कम उसे पांच या 6 मैच तो देते और फिर तय करते की वह अच्छा है या नहीं. मुझे नहीं लगता कि वह सही एटीट्यूड है. खिलाड़ियों के लिए सिक्योरिटी बहुत जरूरी है.”

संजू सैमसन को बनाया गया बली का बकरा

संजू सैमसन ने इस साल भारत को टी-20 विश्व कप में खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. फिर उनका आईपीएल 2026 का सीजन भी अच्छा रहा. मगर, फिर 3 मैच में रन नहीं आए, तो उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया. ऐसे में हनुमा विहारी का मानना है कि संजू को बली का बकरा बनाया गया. हालांकि, पांचवें टी-20 में संजू की अंतिम ग्यारह में वापसी हो गई, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी मिले हुए मौकों को अच्छी तरह भुना नहीं सके.

विहारी ने आगे कहा, “इस सीरीज में काफी कुछ बदल गया है. हमने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था. जब सूर्यकुमार यादव ने विश्व कप में टीम की कप्तानी की थी, तब भी बहुत कम बदलाव हुए थे. मुझे संजू सैमसन के लिए बहुत दुख हुआ, क्योंकि उसे बलि का बकरा बनाया गया. वैभव 3 गेम में फेल हो गए थे, इसलिए उन्हें हटा दिया गया और सैमसन को वापस ले आए.”

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड में कीर्तिमान बनाने के बेहद करीब विराट कोहली, इस मामले में करेंगे सौरव गांगुली की बराबरी

 

गौतम गंभीर पर लगा फेवरेटिज्म का आरोप, पूर्व क्रिकेटर ने लिया 3 खिलाड़ियों का नाम, कहा- 'उनके कुछ फेवरेट प्लेयर्स हैं…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button